{"_id":"583afc5b4f1c1b6a2f0882a2","slug":"drunken-driver-of-container-killed-three-five-people-at-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत कंटेनर चालक ने तीन वाहनों को मारी भीषण टक्कर, 7 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत कंटेनर चालक ने तीन वाहनों को मारी भीषण टक्कर, 7 की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 28 Nov 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
कंटेनर की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के अकबरपुर में नशे में धुत एक कंटेनर चालक ने एक कार दो बाइकों को टक्कर मार दी। कंटेनर अकबरपुर से रूरा की तरफ जा रहा था।इस हादसे में कार में सवार नौ लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कार को टक्कर मारकर भागने की कोशिश में कंटेनर चालक ने घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर सामने से आ रही दो बाइकों को भी उड़ा दिया। एक बाइक पर सवार दो लोग सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरे जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन लोगों में से एक महिला ने वहीं पर दम तोड़ दिया।
इसके बाद कंटेनर फिर सरपट दौड़ने लगा। लगभग एक किलोमीटर दूर नरीहा गांव के पास कंटेनर को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और घायलो को जिला अस्पताल अकबरपुर भेजा गया। यहां एक घायल की मौत हो गई। घायलों की हालत गंभीर होने के चलते सभी को ट्रॉमा सेंटर कानपुर रेफर कर दिया गया है।
कानपुर देहात के अकबरपुर इलाके में शाम तकरीबन पांच बजे एक कंटेनर ने सामने से आ रही एक कार को टक्कर मार दी। कार में नौ लोग सवार थे। कार सवार मृतकों में पार्वती पत्नी परशुराम(70), कार्तिक पुत्र रामप्रकाश (6) निवासी नौबादपुर थाना सट्टी कानपुर देहात, शरमन पुत्र भागीरथ (12) निवासी जैतापुर जिला औरैया, राजा पुत्र अहिबरन(24) निवासी लालपुर थाना फफूंद, औरैया शामिल है।
विज्ञापन
कार सवार घायलों में राम प्रकाश पुत्र परशुराम(50), राजबाबू पुत्र सोनेलाल(25), अमन पुत्र राम प्रकाश (8) , तारावती पत्नी रामप्रकाश (48), शशिबाला पुत्री रामप्रकाश (20) नौबातपुर थाना सट्टी शामिल है।
वहीं बाइक सवारों में सुनिता पत्नी नवल किशोर (40) और शमशाद खान पुत्र बाबू खान (36) की मौत हो गई। महिला कानपुर देहात के गैजूमऊ की रहने वाली है। बाइक सवार घायलों में अजित कुमार पुत्र नवल किशोर(24) गैजीमऊ थाना रुरा, तिलकचंद्र(60) निवासी भिथनापुर थाना रुरा, रामकेश पुत्र मैकूलाल(25) निवासी रौशन मऊ थाना रूरा शामिल है।