फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drunken car riders thrashed woman

नशे में धुत कार सवारों ने महिला को रौंदा

Tue, 07 Jul 2015 01:57 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Jul 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
Drunken car riders thrashed woman
‘हिट एंड रन’ जैसे एक और केस में नौबस्ता में रविवार रात बीयर के नशे में धुत शहर के ‘सलमान’ ने बेकाबू कार से सड़क पार कर रही एक महिला को रौंद डाला। अस्पताल में महिला की मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पीछा करके कार सवार लड़कों को उन्नाव रायबरेली रोड पर दबोच लिया।
विज्ञापन


तीन लड़के भाग निकले, लेकिन कार चलाने वाला अभिषेक शुक्ला भीड़ के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने उसे पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात नौबस्ता पुलिस उन्नाव कोतवाली से आरोपी और कार को लेकर थाने आ गई। कार पर सपा का झंडा लगा है और उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है। थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति का कहना है कि कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, कार के असली मालिक का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार रात नौ बजे के आसपास पशुपति नगर निवासी फेरी करने वाले रामचंद्र की पत्नी किरन (37) किराने का सामान लेकर दुकान से घर लौट रही थी, जैसे ही किरन सड़क पार करने लगी, तभी नौबस्ता से आ रही तेज रफ्तार इस्टीम कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। करीब 200 मीटर तक कार के साथ सड़क पर घिसटने के बाद लहूलुहान हालत में किरन सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा देख मौके पर मौजूद चंदन, सुमित व एक अन्य ने अपने साथियों के साथ तीन बाइकों से कार का पीछा किया। इधर कुछ लोग गंभीर रूप से घायल किरन को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से हैलट भेज दिया गया। हैलट में देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर बाइक सवारों को पीछा करते देख कार सवार अपनी गाड़ी यशोदानगर हाईवे की ओर मोड़ते हुए रामदेवी की ओर भाग निकले।


आखिरकार बाइक सवारों ने घटनास्थल से 22 किलोमीटर दूर उन्नाव रायबरेली रोड पर ललोई खेड़ा मोड़ के पास कार रोक ली। इसी बीच मौका देखकर तीन लड़के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि कार चालक पशुपति नगर निवासी अभिषेक बाइक सवारों के हत्थे चढ़ गया। इधर सूचना पर पहुंची उन्नाव पुलिस ने कार को जब्त कर अभिषेक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed