फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drunk soldiers molested a woman  in Kanpur, medical report confirmed alcohol

Kanpur: नशे में धुत सिपाहियों ने महिला से की थी छेड़खानी, मेडिकल रिपोर्ट में हुई अल्कोहल की पुष्टि

Thu, 05 Jan 2023 10:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 05 Jan 2023 10:44 AM IST
सार

नौबस्ता थाना क्षेत्र में नशे में धुत दो सिपाहियों ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। महिला के शोर मचाने पर सिपाही भाग गए। दोनों सिपाहियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
Drunk soldiers molested a woman  in Kanpur, medical report confirmed alcohol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता के लालपुर में मंगलवार रात नशे में धुत पीआरवी सिपाहियों ने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी की थी। इसका खुलासा मेडिकल रिपोर्ट में हुआ। मेडिकल रिपोर्ट में दोनों सिपाहियों में अल्कोहल की पुष्टि हुई है।लालपुर चौराहे में महिला सब्जी का ठेला लगाती है।

विज्ञापन

वहीं पर टीन शेड डालकर पति के साथ रहती है। महिला ने बताया कि, बुधवार रात करीब साढे़ नौ बजे पति का नाम लेकर दो लोग दरवाजा पीटने लगे। पति ने गेट खोला, तो सामने हरिओम और सुशांत नाम के सिपाही खड़े थे। हरिओम ने धक्का देकर पति को बाहर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों घर के अंदर घुस आए और उसे बदनीयती से दबोच लिया। उसके शोर मचाने पर सुशांत भाग निकला, जबकि हरिओम को आसपास के लोगों ने पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों सिपाहियों को हिरासत में लेने के बाद मेडिकल के लिए भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोनों को निलंबित भी कर दिया गया था। मेडिकल में दोनों सिपाहियों के नशे में होने की पुष्टि हुई। नौबस्ता इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने कहा कि पीआरवी वहां क्यों पहुंची, जबकि उनका कोई शेड्यूल नहीं था। सिपाही दोषी हैं। विभागीय कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की धारा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed