{"_id":"62b4a1c36fd7fc2712205bd7","slug":"drunk-police-officer-accused-of-indecency-in-auraiya-victim-sent-complaint-letter-to-higher-officials","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नशे में धुत दरोगा पर अभद्रता का आरोप, पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को भेजा शिकायती पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नशे में धुत दरोगा पर अभद्रता का आरोप, पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को भेजा शिकायती पत्र
Thu, 23 Jun 2022 10:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:55 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पुलिस की असभ्यता और अशिष्टता का मामला सामने आया है। दरअसल, एक पीड़ित ने नशे में धुत दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उसने पुलिस के अधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक से शिकायती पत्र भेजकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले में पुलिस अधिकारियों से गश्त कर रहे एक दरोगा पर शराब के नशे में अभद्रता करने की शिकायत की गई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कूम्हापुर निवासी दिनेश सिंह चौहान पुत्र शिवपाल ने उच्चाधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा है।
विज्ञापन
एसपी समेत पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में दिनेश ने बताया बुधवार की रात वह अपनी पत्नी को बाइक से लेकर बाजार गया हुआ था। रात लगभग आठ बजे पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जब वह संकट मोचन मंदिर गुमटी मोहाल के पास पहुंचा तो उन्हें एक दरोगा ने रोक लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि दरोग नशे में थे और बेवजह गाली गलौज करने लगे और धक्का मुक्की कर बाइक की चाभी निकाल ली। धक्का-मुक्की के दौरान उसकी बाइक गिर गई। इससे बाइक से सटकर खड़ी पत्नी का पैर बाइक के नीचे दब गया। इससे उनके पैर में चोट आ गई।
विज्ञापन
Trending Videos
पीड़ित ने बताया कि इस धक्का-मुक्की में उसकी सोने की चेन भी टूटकर कहीं गिर गई। स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र होने पर दरोगा ने चाभी वापस की। सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कहीं भी कुछ है तो इसकी जांच कराई जाएगी, जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।