फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drunk police officer accused of indecency in Auraiya, victim sent complaint letter to higher officials

Auraiya News: नशे में धुत दरोगा पर अभद्रता का आरोप, पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को भेजा शिकायती पत्र

Thu, 23 Jun 2022 10:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Jun 2022 10:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पुलिस की असभ्यता और अशिष्टता का मामला सामने आया है। दरअसल, एक पीड़ित ने नशे में धुत दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उसने पुलिस के अधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक से शिकायती पत्र भेजकर मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Drunk police officer accused of indecency in Auraiya, victim sent complaint letter to higher officials
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में पुलिस अधिकारियों से गश्त कर रहे एक दरोगा पर शराब के नशे में अभद्रता करने की शिकायत की गई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कूम्हापुर निवासी दिनेश सिंह चौहान पुत्र शिवपाल ने उच्चाधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा है। 

विज्ञापन

एसपी समेत पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में दिनेश ने बताया बुधवार की रात वह अपनी पत्नी को बाइक से लेकर बाजार गया हुआ था। रात लगभग आठ बजे पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे।  इसी दौरान जब वह संकट मोचन मंदिर गुमटी मोहाल के पास पहुंचा तो उन्हें एक दरोगा ने रोक लिया। 
विज्ञापन

आरोप है कि दरोग नशे में थे और बेवजह गाली गलौज करने लगे और धक्का मुक्की कर बाइक की चाभी निकाल ली। धक्का-मुक्की के दौरान उसकी बाइक गिर गई। इससे बाइक से सटकर खड़ी पत्नी का पैर बाइक के नीचे दब गया। इससे उनके पैर में चोट आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि इस धक्का-मुक्की में उसकी सोने की चेन भी टूटकर कहीं गिर गई। स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र होने पर दरोगा ने चाभी वापस की। सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कहीं भी कुछ है तो इसकी जांच कराई जाएगी, जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed