फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   drug agent kidnapping case, five arrested in kanpur

कानपुर: रॉ अधिकारी बता दवा एजेंट का किया अपहरण, पांच गिरफ्तार, फोन पर मांगी थी दस लाख की फिरौती

Tue, 04 Feb 2020 12:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 04 Feb 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
drug agent kidnapping case, five arrested in kanpur
मुठभेड़ में पांच गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में दवा मार्केट से एक शातिर ने फिल्मी स्टाइल में खुद को रॉ अधिकारी बताकर दवा एजेंट पिंटू गुप्ता को अगवा कर लिया। बाद में परिवारीजनों को फोन कर दस लाख की फिरौती मांगी।
विज्ञापन


रविवार रात सीपीसी माल गोदाम में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच बदमाशों को दबोच कर दवा एजेंट को मुक्त कराया। अमरोहा निवासी मुख्य आरोपी सतेंद्र कुमार उर्फ सत्य प्रकाश के पैर में गोली लगी है जबकि हाथ में गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया।
विज्ञापन

वारदात में दवा एजेंट के एक करीबी के शामिल होने का पता चला है। आरोपियों के पास से दो तमंचे व छह कारतूस रॉ अधिकारी व आईपीएस (एसीपी) के फर्जी आईडी कार्ड, आईबी अधिकारी की फर्जी मुहरें व लेटरपैड मिले हैं।

दवा मार्केट में शनिवार शाम करीब चार बजे चकेरी के जगईपुरवा निवासी दवा एजेंट पिंटू गुप्ता के पास बुलेट से आए शख्स ने पहले खुद को रॉ एजेंट बताया। फिर पिंटू से कहने लगा कि तुम नशीली दवाओं का कारोबार करते हो, इसलिए तुमको गिरफ्तार किया जाता है।

साथ में दो बाइकों से आए चार साथियों की मदद से वह पिंटू को अगवा करके बुलेट से शुक्लागंज स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले गए, जहां बांधकर जमकर पिटाई की। देर शाम बदमाशों ने पिंटू के भाई कृष्ण कुमार को फोन कर दस लाख की फिरौती मांगी। असमर्थता जताने पर आखिर में चार लाख में पिंटू को छोड़ने का सौदा तय हुआ।

सविंलांस में धरे गए
सर्विलांस की मदद से रविवार रात बदमाशों का लोकेशन ट्रेस करके पुलिस ने सीपीसी माल गोदाम में दबिश दी। वहां बदमाशों ने गोली चला दी जिसमें सिपाही रविंद्र कुमार घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी सतेंद्र कुमार घायल हो गया। फिर पांचों को गिरफ्तार करके पिंटू को मुक्त कराया गया। एसपी ने बताया कि सतेंद्र कुमार राजस्थान के धौलपुर नगर निगम में संविदा पर पंप आपरेटर है। वारदात में शामिल फेथफुलगंज निवासी उसके चार साथी मोहम्मद फैसल, बच्चा, सूरज जायसवाल और मोहम्मद कासिम हैं। पांचों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed