फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DRM inspected Pukhrayan railway station

डीआरएम ने पुखरायां रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Sun, 22 Aug 2021 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
DRM inspected Pukhrayan railway station
पुखरायां। कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम पहुंचे झांसी मंडल के डीआरएम आशुतोष कुमार ने निरीक्षण किया। जहां स्टेशन संचालन के लिए बनाए गए नए भवन को देखा। उसके स्थानांतरण की जानकारी ली। टिकट वितरण कक्ष में जगह कम होने पर स्टेशन अधीक्षक से नए स्थान पर विचार करने के लिए कहा। दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से समस्याएं जानी। जिनके निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन

झांसी मंडल के डीआरएम आशुतोष कुमार शनिवार की शाम प्लेट फार्म नंबर दो पर स्पेशल ट्रेन से पहुंचे। इसके बाद एक नंबर प्लेटफार्म पर पहुंच कर कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को देखा। दस्तावेजों की जानकारी की। उन्होंने स्टेशन के लिए बनाए गए नए भवन का भी निरीक्षण किया। जिसमें बताया गया कि टिकट वितरण के लिए जगह कम है।
विज्ञापन

जिसके लिए स्टेशन मास्टर वीके प्रजापति को विचार करने के लिए कहा। साफ सफाई पर ध्यान देने को कहा। निर्देशित किया कि यात्रियों के लिए सुविधाओं पर ध्यान दिया जाए। इसके बाद रेलवे स्टेशन से बाहर निकल कर पार्क को देखा। वहीं स्थानीय लोगों ने उनसे मंडी रोड पर अंडरपास का निर्माण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गेट नंबर 205 के संबंध में जानकारी ली और कहा कि वह इस संबंध में शासन को पत्र लिखेंगे। उन्होंने बताया कि भीमसेन से लेकर झांसी तक रेलपथ के दोहरी करण का कार्य पूरा होने वाला है।

जिसको जल्दी ही संचालित कराया जाएगा। जिससे यात्रियों को आवागमन की अधिक सुविधा होगी। इस दौरान सीनियर डीईएन सोमनाथ, आरपीएफ चौकी इंचार्ज विक्टर लाकरा, पूर्व रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य शेख मोहम्मद सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed