फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DRM inspected at Central, said heritage nature of the station will not change, inaugurated RPF gym

Kanpur: सेंट्रल पर डीआरएम का निरीक्षण, बोले- स्टेशन का हैरिटेज स्वरूप नहीं बदलेगा, आरपीएफ जिम का किया उद्घाटन

Fri, 01 Mar 2024 12:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Mar 2024 12:21 PM IST
सार

Kanpur News: सेंट्रल पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि स्टेशन का हैरिटेज स्वरूप नहीं बदलेगा। साथ ही, सिटी साइड की ओर से मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
DRM inspected at Central, said heritage nature of the station will not change, inaugurated RPF gym
यागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन का हैरिटेज स्वरूप नहीं बदलेगा। कैंट साइड की ओर बनी स्टेशन की भव्य बिल्डिंग में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, जबकि सिटी साइड की ओर से मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। स्टेशन पर जल्द ही एयरपोर्ट की तर्ज पर कॉनकोर्स का निर्माण चालू होगा।

विज्ञापन

फर्स्ट एसी वेटिंग रूम को एग्जीक्युटिव लाउंज में बदला जा रहा है। यह जानकारी प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी ने पत्रकारों को दी। वह गुरुवार का सेंट्रल पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने आए थे। उन्होंने आरपीएफ के बैरिक में जिम का उद्घाटन किया। रेलवे के अधिकारियों संग बैठक कर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेंट्रल स्टेशन पूरी तरह से परिवर्तित हो जाएगा। यात्रियों की किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। सिटी साइड की ओर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में मॉल, कई तरह की दुकानें होंगी, जबकि पार्किंग का कार्य भी चल रहा है। उस तरफ रेलवे के कुछ कार्यालय और टिकट और आरक्षित टिकट सेंटर आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी साइड की ओर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया
कॉनकोर्स निर्माण के लिए दोनों ओर के प्लेटफार्म पर सपोर्ट के लिए पोल लगेंगे। इस कॉनकोर्स पर यात्री ट्रेनों की प्रतीक्षा करेंगे। ट्रेन आने के दस मिनट पहले ही प्लेटफार्म पर पहुंच सकेंगे। डीआरएम सुबह साढ़े नौ बजे वंदे भारत से सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सेंट्रल के सिटी साइड की ओर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

आरपीएफ जिम का किया उद्घाटन
मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, पार्किंग, मेट्रो के निर्माण कार्यों को देखा। प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन और दस का निरीक्षण किया। यहां के बाद झकरकटी बस अड्डे के सामने बने आरपीएफ की बैरक गए। यहां स्टाफ बेनीफिट फंड से करीब साढ़े पांच लाख रुपये की लागत से जिम तैयार किया गया है। डीआरएम ने इसका उद्घाटन किया।

कुछ जगह दिक्कतें नजर आने पर दुरुस्त कराने का निर्देश
उन्होंने स्वयं कई मशीनों पर हाथ आजमाया। फिर न्यू डीएफसी स्टेशन गए। कैंट साइट की कॉलोनियों का हाल देखा। कुछ जगह दिक्कतें नजर आने पर उन्हें दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया। उनके साथ प्रयागराज मंडल के सीनियर कमांडेंट विजय प्रकाश पंडित, डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed