कार चलाते-चलाते साे गया ड्राइवर जब उठा ताे एेसी हालत में मिली कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ऊसराहार क्षेत्र में तेज गति से दौड़ रही कार अचानक डिवाइडर से टकराकर उछल गई। उछलने के बाद डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी ओर सड़क पर जा गिरी और पलटी नहीं। प्रत्यक्षदर्शी कठौतिया निवासी भगवान दास उसी समय वहां टहल रहे थे उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में सवार लोगों की मदद की।
कार में दिल्ली के उत्तम नगर निवासी राजेश परिवार सहित अपनी डस्टर कार से श्रावस्ती जा रहे थे। उन्हें वहां समारोह में शामिल होना था। कार में राजेश सहित कुल चार लोग थे। सुबह का समय होने के कारण राजेश को अचानक झपकी लग गई। कार की स्पीड उस समय करीब 180 की थी।
कार का अगला पहिया डिवाइडर से टकराकर फट गया। गाड़ी में महिला सहित सवार चार लोगों में किसी को खरोंच तक नहीं आई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद कार को क्रेन के सहारे चौपुला पहुंचाया गया। जहां से राजेश दिल्ली चले गए।