{"_id":"5e120c0b8ebc3e87c80fb4e0","slug":"driver-s-body-found-near-rear-seat-in-tempo-fear-of-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: टेंपो में पीछे सीट के पास पड़ा मिला चालक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: टेंपो में पीछे सीट के पास पड़ा मिला चालक का शव, हत्या की आशंका
Sun, 05 Jan 2020 10:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में घर से सवारी लेकर अमृतपुर जाने की बात कहकर शनिवार शाम निकले चालक का शव उसी के टेंपो में पीछे की सीट के पास पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की। डॉग स्क्वॉड ने पहुंच कर छानबीन की और फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। पुलिस दुर्घटना मान रही है।
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला तिर्वाकोठी निवासी रामपाल नागर का 30 वर्षीय पुत्र संजय कुमार टेंपो चलाता था। वह शनिवार सुबह टेंपो लेकर निकला। दोपहर को घर पहुंच गया। शाम चार बजे घर जब घर से निकला तो भाई अवधेश से अमृतपुर की तरफ सवारियां लेकर जाने की बात कही। इसके बाद वह नहीं लौटा।

परिजनों ने खोजबीन की, पर उसका पता नहीं चला। वह मोबाइल भी नहीं रखता था। रविवार सुबह 10:30 बजे अवधेश के पास फोन आया कि भाई का शव पांचाल घाट स्थित महाकाल मंदिर वन चेतना केंद्र के पास टेंपो में पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे। पांचाल घाट चौकी प्रभारी, कोतवाल ने छानबीन की।
दोपहर 12 बजे एएसपी भी पहुंचे। संजय का शव टेंपो में पीछे सीट के बीच में पड़ा था। उसके सिर से खून बह रहा था। अंदर भी काफी खून पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने खून के नमूने लिए और डॉग स्क्वॉड ने भी छानबीन की। अवधेश ने भाई की हत्या की आशंका व्यक्त की।
एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि मामला दुर्घटना का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की हड्डी टूटने से मौत पुष्टि हुई है। उधर, संजय जिस टेंपो को चला रहा था, उसे तीन दिन पहले तक दूसरा चालक चलाता था। पुलिस ने शक के आधार पर पांचाल घाट निवासी चालक को शाम के वक्त हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उससे पूछताछ कर रही है।