पेयजल संकट होने पर यहां मिलाएं फोन, एक बार आजमा कर तो देखें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी के दिनों में पेयजल का संकट गहरा जाता है। अगर आपके सामने भी पेयजल का संकट मुंह बाय खड़ा हो तो आप इस सेवा को आजमा सकते हैं। यकीनन आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
इस चेन की शुरूआत हुई है उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से। कष्ट दूर होता देख बांदावसियों के चेहरे भी खिल उठे है। दरअसल, तमाम शिकायतों और मिन्नतों के बावजूद भी लंबे समय से उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा था।
इसका तोड़ ढूंढ निकाला बांदा के डीएम ने। उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे लोगों की तकलीफ दूर हो जाए। इसके लिए उन्होंने उत्तर बांदा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से संबंधित शिकायतों के लिए नाम और पद के साथ इंजीनियरों के मोबाइल नंबर जारी करा दिए हैं। अब जहां जिस भी इलाके में समस्या आए लोग सीधे इनसे संपर्क साध सकते हैं।
ऐसा बिल्कुल नहीं होगा कि ये अभियंता आपकी समस्या नहीं सुनेंगे। इन्हें चूंकी डीएम ने खुद ये चार्ज सौंपा हैं इसलिए उन्हें हर समस्या की सुनवाई करनी होगी। इसका पूरा ब्यौरा वे डीएम को देंगे।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने अधिशासी अभियंता रतनलाल का सीयूजी मोबाइल नंबर 8795818221 है। सहायक अभियंता नरेश कुमार का सीयूजी नंबर 8795818228 है। इसी तरह आठ अवर अभियंताओं के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र भी निर्धारित कर उनके मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं।
अवर अभियंता राजेश कुमार को सिविल लाइन जोन, बांदा ग्रामीण, मटौंध और मुख्यालय/शाखा स्टोर का चार्ज दिया गया है। इनका मोबाइल नंबर 8299778319 है। अवर अभियंता एमएम शर्मा बांदा शहर के हैंडपंप और नरैनी, कालिंजर और विंध्यवासिनी का काम देखेंगे। मोबाइल नंबर 8795818229 है। विक्रम सिंह अलीगंज जोन के साथ खप्टिहाकलां और निवाइच के अवर अभियंता होंगे। इनका नंबर 9919265889 है।
अवर अभियंता संदीप कुमार उपाध्याय कटरा जोन, बांबेश्वर जोन और ग्रामीण क्षेत्रों में जसपुरा व कानाखेड़ा का काम देखेंगे। फोन नंबर 8795818238 है। अवर अभियंता राहुल कुमार को टैंकर व ट्रैक्टर तथा तिंदवारा गांव का दायित्व सौंपा गया है। फोन नंबर 9795373164 है।
अवर अभियंता कौशलकांत सिंह बबेरू और बिसंडा नगर समेत बबेरू ग्रामीण, बेर्रांव व कमासिन क्षेत्रों का जिम्मा संभालेंगे। इनका मोबाइल नंबर 8795818241 है। राघवेंद्र प्रताप सिंह को अतर्रा और ओरन नगर के साथ तुर्रा, बदौसा और ओरन ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है। इनका फोन नंबर 8795818240 है। पवन कुमार गौड़ तिंदवारी नगर व ग्रामीण सहित बरेठीकलां तथा सिमौनी की पेयजल योजनाएं देखेंगे। इनका फोन नंबर 8795818227 है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जल संकट कायम हैं। ऐसे में अन्य जिलों के डीएम भी ऐसे ही कारगर कदम उठाएं तो शायद जनता की पीड़ा कुछ कम हो पाए। वहीं प्रशासन को भी इस बेहतर पहल से सीख लेनी चाहिए।
-डीएम ने जारी कराए जल संस्थान के अभियंताओं के सीयूजी और मोबाइल नंबर
-एक्सईएन, एई और जेई को बताएं पेयजल संकट