Kanpur Raid: बुलियन और होटल कारोबारी पर DRI का छापा, कई घंटे चली जांच-पड़ताल, अफसरों ने पूछे ये सवाल
Kanpur News: सराफा बाजार में चर्चा यह भी रही कि 22 जून को आयकर विभाग ने चौक और बिरहाना रोड की फर्म और कंपनी पर छापा मारा था। इसमें मिली बोगस कंपनियों की जानकारी और वहां से मिले लिंक के आधार पर कार्रवाई की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीमों ने मंगलवार शाम को नयागंज स्थित सोना-चांदी के बुलियन और होटल कारोबारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। कोलकाता के जरिये तस्करी करके लाए गए और मिर्जापुर में पकड़े गए सोने के मामले में छापे की कार्रवाई की गई है।
वहीं बाजार में यह भी चर्चा रही कि जून में एक कारोबारी के यहां पड़े आयकर छापे में मिले लिंक के आधार पर कार्रवाई की गई है। देर रात तक टीम जांच-पड़ताल करती रहीं। शाम करीब चार बजे तीन गाड़ियों से 10 से ज्यादा अफसर नयागंज में बुलियन कारोबारी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे।
दो गाड़ियां लखनऊ के नंबर की थी। एक गाड़ी किसी और जिले की थी। टीमों ने प्रतिष्ठान संचालक के सभी स्टाफ को बाहर कर दिया और संचालक से पूछताछ शुरू की। करीब ढाई घंटे की पूछताछ के बाद संचालक को सिविललाइंस के एक टॉवर स्थित आवास पर ले गई।
खरीद-फरोख्त आदि की जुटाई जानकारी
इस दौरान सोना-चांदी के स्टॉक, इन पर लगी मुहर, खरीद-फरोख्त के पर्चे आदि की जानकारी जुटाई। पूरे घर की भी छानबीन की गई। वहीं सूत्रों ने बताया कि बुलियन कारोबारी का स्वरूपनगर, आईआईटी गेट के सामने और शास्त्रीनगर में होटल है। इनका बुलियन का पुराना कारोबार है।
शक है कि कारोबारी के यहां खपाया गया है सोना
सूत्रों ने बताया कि कुछ दिनों पहले तस्करी का सोना विभाग की टीमों ने मिर्जापुर में पकड़ा था। शक है कि कारोबारी के यहां पर इसे खपाया गया है। चर्चा यह भी रही कि 22 जून को आयकर विभाग ने चौक और बिरहाना रोड की फर्म और कंपनी पर छापा मारा था। इसमें मिली बोगस कंपनियों की जानकारी और लिंक के आधार पर कार्रवाई की गई।