{"_id":"68279ca64b20ee5ce00f9b00","slug":"dreams-should-never-be-allowed-to-diminish-said-dr-a-velumani-in-a-session-organized-by-cii-kanpur-zone-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1114772-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सपनों में कभी नहीं आने देनी चाहिए कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सपनों में कभी नहीं आने देनी चाहिए कमी
विज्ञापन
डॉ. ए वेलुमणि
- फोटो : संवाद
कानपुर। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) कानपुर जोन की ओर से शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में स्केल ही खेल है विषय पर परिचर्चा सत्र का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता क्रिएटर-थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के डॉ. ए वेलुमणि ने कहा कि कभी भी सपनों को पूरा करने में पीछे नहीं होना चाहिए। साथ ही सपनों में कभी कमी नहीं आने देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मैंने गरीबी में जन्म लिया लेकिन सपनों में कभी कमी नहीं आने दी। नौकरी छोड़कर जब व्यवसाय शुरू किया, तब न पैसा था और न ही सुरक्षा थी। बस एक विश्वास था। मैंने छोटे से सफर की शुरुआत की लेकिन सोच हमेशा बड़ी रखी। स्केल ही खेल है, क्योंकि जब आप बड़े सपने देखते हैं, तभी बड़ा असर पैदा कर सकते हैं। मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि सीआईआई शहर के औद्योगिक विकास को गति देने और बौद्धिक संवाद को बढ़ावा देने का लगातार कार्य कर रहा है।
यह एक ऐसा मंच बन चुका है, जो नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सांसद ने उद्योगों और उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराने की बात कही। संस्था की चेयरपर्सन डॉ. उपासना अरोड़ा ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक ऐसा इकोसिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां विचार, उद्यम और प्रेरणा मिलकर सतत विकास को बढ़ावा दें। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के अलावा चेयरमैन विकास मल्होत्रा, उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, गौरव पिलानिया, आकाश गोयनका आदि मौजूद रहे।