फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drainage system in Green Park remains in shambles even after two years.

Kanpur News: ग्रीनपार्क में दो साल बाद भी ड्रेनेज सिस्टम बेहाल

Wed, 02 Sep 2026 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Drainage system in Green Park remains in shambles even after two years.
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर बारिश के आगे बेबस है। यहां आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम के अभाव में जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसी वजह से यूपी टी-20 लीग के प्लेऑफ और फाइनल मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में स्थानांतरित हो गए।
विज्ञापन

बारिश के कारण मुकाबले प्रभावित होने का यह सिलसिला नया नहीं है। सितंबर 2024 में भारत-बांग्लादेश टेस्ट के दौरान करीब ढाई दिन का खेल बारिश से धुल गया था। मैच रेफरी जेफ क्रो ने मैदान की आउटफील्ड को असंतोषजनक रेटिंग दी थी। सितंबर 2025 में भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच अनाधिकृत वनडे भी बारिश और जलनिकासी की समस्या के कारण नहीं हो सका था। वर्ष 2022 में रोड सेफ्टी सीरीज में भारत और वेस्टइंडीज लीजेंड्स का मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ गया था।
विज्ञापन

भारत-बांग्लादेश टेस्ट के बाद ग्रीनपार्क के कायाकल्प को लेकर योजना तैयार की गई। पहले चरण के लिए फरवरी 2026 में 45 करोड़ का बजट भी जारी किया जा चुका है, लेकिन छह महीने से अधिक समय गुजरने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। स्टेडियम के कायाकल्प में करीब तीन साल लगने का अनुमान है। ऐसे में ग्रीनपार्क को बड़े मुकाबलों की मेजबानी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed