फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drain construction proceeding at a sluggish pace; motorists frustrated after getting stuck in traffic jams.

Kanpur News: सुस्त गति से हो रहा नाला निर्माण, जाम में फंसकर परेशान हो रहे वाहन सवार

Mon, 27 Jul 2026 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 27 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Drain construction proceeding at a sluggish pace; motorists frustrated after getting stuck in traffic jams.
रूरा। नगर में बड़ा चौराहा के पास सर्विस लेन किनारे पुराना नाला तोड़कर बनाए जा रहे सीसी नाला का काम सुस्त है। ऐसे में दूसरी सर्विस लेन से दोनों तरफ के वाहन निकलने पर रुक-रुककर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्कूली वाहन फंसने से मासूम पसीने से तरबतर होकर परेशान होते हैं।
विज्ञापन

नगर में बड़ा चौराहा से अकबरपुर जाने वाली सर्विस लेन के किनारे बना नाला अवरुद्ध हो गया। इस पर चौड़े सीसी नाले का निर्माण नगर निकाय करा रहा है। करीब 15 दिनों से काम चल रहा है। इसकी वजह से यह सर्विस लेन मिट्टी का ढेर लगाकर व पाइप रखकर बंद कर दी गई है। अब दूसरी ओर की सर्विस लेन से ही वाहन निकल पा रहे हैं। बड़ा चौराहा से अकबरपुर की तरफ जाने वाले और अकबरपुर की तरफ से बड़ा चौराहा की ओर जाने वाले वाहन संकरी सर्विस लेन से निकल रहे हैं तो रुक-रुककर पूरे दिन जाम लगता है।
विज्ञापन

दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होने पर वाहनों की अधिकता पर लंबा जाम लगने से बच्चे उमस के चलते पसीने से तरबतर हो जाते हैं। नगर के भूरा यादव, राजा सिंह व अनिल सिंह ने बताया कि एक तरफ की सर्विस लेन चल रही है। इससे पूरे दिन में कई बार जाम लगने से परेशानी हो रही है। स्कूली वाहन फंसने से मासूम गर्मी में बेहाल हो जाते हैं। ईओ मनीष कुमार ने बताया कि नाला निर्माण शुरू कराने से पहले डायवर्जन मार्ग बनाया गया था। चौराहा से बजरंग नगर होकर डायवर्जन मार्ग से काफी लोग गुजर भी रहे है। सर्विस लेन पर दोनों ओर से वाहनों के आ जाने से जाम लग जाता है। नाला निर्माण करा रहे ठेकेदार को तेजी से काम कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed