फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr Yusuf took seven rounds in Shiva temple by telling his name is Vipul

धर्म छिपाकर शादी: डॉ. यूसुफ ने विपुल नाम बता शिव मंदिर में लिए थे सात फेरे, पढ़ाई के दौरान हुई थी दोस्ती

Tue, 22 Jun 2021 08:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 22 Jun 2021 08:45 PM IST
सार

कानपुर में धर्म छिपाकर शादी करने का एक मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि मेडिकल काॅलेज में पढ़ाई के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी और आरोपी ने अपना नाम डॉ. यूसुफ की जगह विपुल बताया था।

विज्ञापन
Dr Yusuf took seven rounds in Shiva temple by telling his name is Vipul
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर जीएसवीएम मेडिकल काॅलेज के पास आउट डॉक्टर के कल्याणपुर निवासी महिला से नाम और धर्म छिपाकर शादी करने के मामले में पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने पति पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला से हुए बेटे का भी आरोपी ने धर्मांतरण कर दिया था। आरोपी पीड़िता को छोड़कर दूसरी शादी भी कर चुका है।
विज्ञापन


कल्याणपुर के बारासिरोही निवासी तलाकशुदा महिला 2012 में काकादेव में किराये पर रहती थी। इसी दौरान फैजाबाद के शुकल्लैया गांव निवासी मोहम्मद यूसुफ अली ने खुद को विपुल बताते हुए महिला से दोस्ती कर ली। यूसुफ जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहा था। 20 नवंबर 2014 को यूसुफ ने केशवपुरम स्थित एक शिव मंदिर में महिला से शादी कर ली।
विज्ञापन


 

कुछ दिनों बाद महिला को उसकी असलियत का पता चला। आरोप है कि इसके बाद से ही यूसुफ महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। 27 जुलाई 2015 को महिला को एक बेटा हुआ। यूसुफ ने बेटे का जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया। महिला ने यूसुफ से कई बार शादी को कोर्ट से रजिस्टर्ड कराने को कहा, लेकिन वह टालता रहा।

2018 में यूसुफ सिद्धार्थनगर के बर्डपुर स्वास्थ्य केंद्र में बतौर सरकारी डॉक्टर तैनात हो गया। 2019 में उसने स्वास्थ्य केंद्र में तैनात संविदा पर कार्यरत अपने धर्म की एक नर्स से दूसरी शादी कर ली। इधर, दूसरी शादी के बाद यूसुफ पहली पत्नी और बेटे को नजरअंदाज करने लगा।

02 फरवरी 2021 को पीड़िता सिद्धार्थ नगर में पति से मिलने गई, जहां यूसुफ और उसकी दूसरी पत्नी ने उसे पीटकर भगा दिया। आरोपी के पिता मुसीबत अली ने उसे दूसरे धर्म का बताकर भगा देने को कहा। आरोप है कि सास रुखनिशा, ननद साइदा, शाहबानों, देवर यूनुस ने भी पीड़िता को जान से मारने का प्रयास किया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर वीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति, सास, ससुर समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed