फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr. Virendra Swarup players dominate South Zone Chess Competition.

Kanpur News: साउथ जोन शतरंज प्रतियोगिता में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप के खिलाड़ियों का दबदबा

Sat, 11 Jul 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Dr. Virendra Swarup players dominate South Zone Chess Competition.
कानपुर। स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय सीआईएससीई साउथ जोन शतरंज प्रतियोगिता में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। छह राउंड तक चली प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 154 और बालिका वर्ग की 66 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन



अंडर 14 बालक वर्ग में द चिंटल्स स्कूल के आरव कुमार सिंह 5.5 अंक लेकर पहले, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल के दक्ष सुराना पांच अंक के साथ दूसरे, इसी विद्यालय के विनायक त्रिपाठी और शाश्वत सिंह पांच-पांच अंक लेकर तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की कल्की सिंह 4.5 अंक के साथ प्रथम, इसी विद्यालय की दर्शिका द्विवेदी, मेधावी अग्रवाल और समृद्धि वर्मा भी 4.5-4.5 अंक के साथ क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन



अंडर 17 बालक वर्ग में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल के अथर्व सोनवानी 5.5 अंक लेकर पहले, इसी स्कूल के यश बाजपेई 5.5 अंक के साथ दूसरे, दक्ष पालीवाल पांच अंक के साथ तीसरे और द चिंटल्स स्कूल के दीपांक कटियार पांच अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की अंकिता द्विवेदी छह अंक के साथ पहले, द चिंटल्स स्कूल की अवनी सिंह पांच अंक के साथ दूसरे और वीरेंद्र स्वरूप की अनन्या अवस्थी 4.5 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंडर 19 बालक वर्ग में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप के अथर्व गुप्ता 5.5 अंक के साथ पहले, डीपी मिश्रा स्कूल के अभय मिश्रा पांच अंक के साथ दूसरे, वीरेंद्र स्वरूप के दिशांतर गुलाटी पांच अंक के साथ तीसरे और आनंद अग्निहोत्री 4.5 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल की अनुश्री टंडन 3.5 अंक के साथ विजेता बनीं। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की अभिरती बाजपेई तीन अंक लेकर दूसरे और द चिंटल्स स्कूल की ध्रुवी बुधवानी तीन अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।



इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या गीतिका जौहरी ने सफेद मोहरों के साथ पहली चाल चलकर किया। समापन समारोह में मुख्य आर्बिटर रूपा शुक्ला और कुसुम शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। प्रधानाचार्या ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सहायक आर्बिटर की जिम्मेदारी प्रशंसा वर्मा, कमल खेमानी और बाल गोविंद अवस्थी ने निभाई। संचालन हरनीत कौर ने किया। मौके पर कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव, विद्यालय की समन्वयक अनुराधा खन्ना सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed