फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr. Praveen Togadia said If the time comes to squint our eyes, Bangladesh will be wiped out

UP : डॉ. प्रवीण तोगड़िया बोले- आंखें टेढ़ी करने की नौबत आई तो मिट जाएगा बांग्लादेश, भारत सरकार से उम्मीद

Sun, 15 Dec 2024 12:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 15 Dec 2024 12:16 AM IST
सार

Unnao News: सोहरामऊ में संगठन की बैठक में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष ने चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आंखें टेढ़ी करने की नौबत आई तो बांग्लादेश  मिट जाएगा।

विज्ञापन
Dr. Praveen Togadia said If the time comes to squint our eyes, Bangladesh will be wiped out
कार्यक्रम को संबोधित करते डॉ. प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार बंद न हुआ तो जो हाल पाकिस्तान का हुआ था, वही बांग्लादेश का होगा। अगर आंखें टेढ़ी करने की नौबत आई तो बांग्लादेश का नाम मिट जाएगा। यह बात अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कही। वह शुक्रवार रात नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र के रसूलपुर गांव में रहने वाले संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह के आवास पर बैठक में भाग लेने पहुंचे थे।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति चिंताजनक है। केंद्र सरकार कड़े कदम उठाकर बांग्लादेश की सरकार को हिंदुओं की रक्षा के लिए बाध्य करे। जैसे इजरायल दुनिया भर में यहूदियों की चिंता व रक्षा करता है, वैसे ही उम्मीद भारत सरकार से है। यहां उन्होंने संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित किया। कहा कि देश का हिंदू खतरे में है। इसलिए उन्हें एकजुट करो। सप्ताह में एक दिन शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करो, इससे नई ऊर्जा का संचार होगा।
विज्ञापन


कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। इसमें करीब 40 करोड़ लोग आएंगे। परिषद ने महाकुंभ में 15 जगह भंडारे की व्यवस्था की है। साथ ही आठ से 10 हजार लोगों के ठहरने की भी व्यवस्था की गई है। ठंड से बचाव के इंतजाम भी हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, अजय सिंह, रिंकू सिंह, हरिकेश सिंह, दिनेश सैनी भी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए अजगैन और सोहरामऊ थाना पुलिस तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed