फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr Joshi missing " posters seemingly disclosure

‘डॉ जोशी लापता’ के पोस्टर लगने से हड़कंप

Fri, 10 Apr 2015 02:53 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Fri, 10 Apr 2015 02:53 AM IST
विज्ञापन
Dr Joshi missing " posters seemingly disclosure
कानपुर। नगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी के लापता होने के पोस्टर गुरुवार को गोविंदनगर में लगाए गए। इनमें जोशी को लापता बताया गया है। साथ ही लिखा गया है कि खोजकर लाने वालों को मन मुताबिक ईनाम दिया जाएगा। लिखा है कि जोशी को जिताया जरूर था लेकिन अब अपनी गलती पर हम कानपुरवासी शर्मिंदा हैं। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इससे शहर का राजनीतिक पारा गर्म हो गया है। विपक्षी जहां चुटकी ले रहे हैं, वहीं भाजपा ने इसे साजिश करार दिया है। भाजपा ने कहा है कि डॉ. जोशी शहर के विकास को तेजी से करा रहे हैं। इसलिए विपक्षी अफवाह फैला रहे हैं।
विज्ञापन

गोविंदनगर में गुरुवार सुबह भाजपा सांसद के लापता होने के पोस्टर लगे मिले। कुछ ही देर में यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। फोन पर फोन घनघनाने लगे। तमाम भाजपाइ मौके पर पहुंच गए और पोस्टर फाड़ दिए। गोविंदनगर थाने में हंगामा किया। बाद में भाजपा ने आनन-फानन में प्रेसवार्ता बुलाकर सफाई दी। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि लाल इमली के मजदूरों का बकाया वेतन दिलाने का श्रेय भाजपा सांसद को जाता है। गोविंदपुरी, सीओडी पुल के निर्माण में तेजी और नई ट्रेन चलवाने का काम भी डॉ. जोशी ने किया है। बहुत कम लोगों को पता है कि मेट्रो रेल परियोजना को शुरू कराने में भी डॉ. जोशी की भूमिका महत्वपूर्ण है। डॉ. जोशी डीएम, केडीए वीसी सहित तमाम अफसरों के साथ शहर के विकास कार्यों की समीक्षा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री राहत कोष से तमाम लोगोें को मदद दिलवाई है। डॉ. जोशी के दिल्ली में रहने का लाभ कानपुर को मिलता है। इसके बावजूद वह शहर आते हैं। क्षेत्रवासियों की समस्या सुनकर उनका समाधान कराते हैं। डॉ. जोशी का कार्यालय भी काम कर रहा है। इससे विपक्षी हताश हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता की साजिश बताई
डॉ. मुरली मनोहर जोशी के लापता होने का पोस्टर सामने आने के बाद भाजपा ने आक्रामक रुख अख्तियार किया है। एक कमेटी बनाकर पूरे मामले की पड़ताल भी कराई है। एक कांग्रेसी नेता को साजिश का सूत्रधार बताया है। भाजपा ने कहा कि एक प्रिंटिंग प्रेस में 23 पोस्टर छपवाए गए हैं। प्रिंटिंग प्रेस का नाम पता चल गया है। अब पोस्टर छपवाने वाले दक्षिण क्षेत्र के कांग्रेसी नेता और एक पार्षद के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्य मिलते ही कांग्रेस नेता और प्रिंटिंग प्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नियमानुसार पोस्टर पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम होना चाहिए, जो नहीं है। इस साजिश में एक मीडिया पर्सन का नाम भी आ रहा है। भाजपा ने कहा है कि मीडिया पर्सन की मदद से ही पूरी खबर प्लांट कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा बोली लापता नहीं, कानपुर आएंगे जोशी
भाजपा की महानगर इकाई ने कहा कि सांसद  डॉ. मुरली मनोहर जोशी लापता नही हैं। वह 16 अप्रैल की शाम को कानपुर आ रहे हैं। कार्यक्रम का ब्यौरा पहले ही आ गया है। सांसद 17 अप्रैल को विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न दिए जाने पर लाजपत भवन में 18 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 19 अप्रैल को वापस जाएंगे, फिर 20 अप्रैल को आ जाएंगे। 21 अप्रैल को भी कानपुर में ही रहेंगे।  



कांग्रेस को अपने युवराज की तलाश करनी चाहिए, जो बिना बताए कहीं चले गए हैं। डॉ. जोशी का जो पोस्टर छपा है, वह जनता की नहीं, कांग्रेस की ओपिनियन दर्शा रहा है। यह एक साजिश है, जिसकी तह तक भाजपा पहुंच चुकी है। कुछ साक्ष्य भी मिले हैं। जल्द ही पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा। मार्च को छोड़ दें (संसद सत्र और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग के कारण) तो डॉ. जोशी हर महीने कानपुर नगर आए हैं। हर बार विकास का खाका देखा और उसपर काम कराने की पहल की है। जोशी की छवि विकास पुरुष की है। शहर के विकास में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी।  -सुरेंद्र मैथानी, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed