फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DPS's Tejas and Sant Vivekananda's Divyanshi won in Inter

Kanpur News: डीपीएस के तेजस व संत विवेकानंद की दिव्यांशी इंटर में मारी बाजी

Mon, 13 May 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
DPS's Tejas and Sant Vivekananda's Divyanshi won in Inter
इटावा। लोकसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच सोमवार को सीबीएसई इंटर व हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित हुआ। इंटर में दिल्ली पब्लिक स्कूल के तेजस व संत विवेकानंद की दिव्यांशी ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया।
विज्ञापन

सेंट मैरी की इक्षित ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा व सुदिति ग्लोबल एकेडमी की सृष्टि ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान पाया। हर बार की तरह इस बार भी जिले की टॉप टेन में छात्राओं का दबदबा रहा। सोमवार को दोपहर बाद जैसे ही सीबीएसई की इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित हुआ वैसे ही छात्र छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

अधिकांश छात्र छात्राएं सफलता हासिल कर अपनी खुशी का इजहार करते दिखे। जिले की टाॅप टेन सूची में 96.4 प्रतिशत अंक के साथ सेंट मैरी के मुहम्मद हासिर ने चौथे स्थान पर रहे। सुदिति ग्लोबल एकेडमी की श्रेया यादव, सेंट मैरी के रौनक व वंशिका अग्रवाल 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान रहे। एसएस मेमोरियल सैफई की अदिति पांडेय, संत विवेकानंद की गरिमा भदौरिया व सेवेन हिल्स की समृद्धि सक्सेना 96 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से छठवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायण काॅलेज एंड आर्टस की आस्था वर्मा और संत विवेकानंद की पलक 95.8 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर रहीं। सुदिति ग्लोबल एकेडमी की वैष्णवी तिवारी 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहीं। 35 फीसदी अंकों के साथ नवां स्थान थियोसीफिकल इंटर काॅलेज के मुहम्मद तौहीद, सुदिति ग्लोबल की आन्या जैन व एसएस मेमोरियल सैफई के मयंक गौतम ने संयुक्त रूप से हासिल किया। जिले में दसवें स्थान में संत विवेकानंद की नीशू शर्मा, नारायण कॉलेज आर्टस एंड साइंस की अनुष्का व सुदिति ग्लोबल एकेडमी की दर्शिता 94.8 प्रतिशत अक पाकर रहीं।



-----------------------------




फोटो नं. 48

बैंकिंग क्षेत्र में सेवा करना दिव्यांशी का सपना
इटावा। सीबीएसई की इंटरमीडिएट में जिला टॉप करने वाली संत विवेकानंद स्कूल की छात्रा दिव्यांशी का सपना बैंक के क्षेत्र में रहकर जनता की सेवा करना है। वाणिज्य वर्ग से 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में नाम रोशन करने वाली दिव्यांशी ने यह सफलता पांच घंट की पढ़ाई करके हासिल की। वह कहती है कि हमें मेहनत करके एकाग्र होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान रखकर कोशिश करनी चाहिए। सफलता जरूर मिलेगी। दिव्यांशी के पिता जगतपाल सिंह यादव प्राइवेट जॉब करते हैं जबकि मां अर्चना यादव गृहिणी है। (संवाद)



-------------

फोटो नं. 49



इंजीनियर बनना चाहते हैं तेजस

इटावा। दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र तेजस ने सीबीएसई इंटरमीडिएट में जिला टॉप कर अपने परिवार व विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उसकी सपना इंजीनियर बनने का है। उसने ने जेईई मेंस में 99.64 परसेंटाइल से सफलता हासिल की है और अब जेईई एडवांश पर उसका पूरा फोकस रहेगा। उसने बताया कि जेईई मेंस की तैयारी के साथ साथ वह प्रतिदिन सात घंटे पढ़ता था। उसके पिता रविकांत मिश्रा ट्रांसपोर्ट बिजनेस करते हैं, जबकि मां पूजा मिश्रा शिक्षक है। आज मतदान में उनकी ड्यूटी भी लगी थी। जिले में तेजस के टॉप करने की खबर मिलने से वह काफी खुश हुई। मूलरूप से वह औरैया के रहने वाले हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed