{"_id":"6a5be30e7d3403fd7103acd8","slug":"dps-barra-and-shri-sanatan-dharma-education-center-won-the-title-kanpur-news-c-362-1-ka11003-152031-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डीपीएस बर्रा और श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डीपीएस बर्रा और श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर ने जीता खिताब
विज्ञापन
कानपुर। डीपीएस बर्रा ने केएसएस अंतर विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बालिका और श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर ने बालक वर्ग का खिताब जीत लिया है। मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित सीएचएस गुरुकुलम में चल रही प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई।
टीम चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में डीपीएस बर्रा ने पहला, श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर ने दूसरा और दून इंटरनेशनल स्कूल व दुर्गा प्रसाद विद्यानिकेतन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर ने पहला, डीपीएस बर्रा ने दूसरा और दून इंटरनेशनल स्कूल व श्रीराम एजुकेशन सेंटर संयुक्त ने रूप से तीसरा स्थान जीता। बालक एकल वर्ग में श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर के आदित्य विजेता और डीपीएस बर्रा के दक्ष उपविजेता रहे। बालिका एकल वर्ग में डीपीएस बर्रा की आराध्या विजेता और श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर की कात्यायनी उपविजेता रहीं। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सभापति व पूर्व सांसद चौधरी सुखराम सिंह यादव ने विजेताओं को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि सीएचएस एजुकेशन फाउंडेशन की संरक्षिका नीता चौधरी, क्रीड़ा भारती प्रांत मंत्री नीतू कटियार, प्रिंसिपल सीएचएस गुरुकुलम ज्योति विज आदि मौजूद रहीं।