फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DPC gave evasive answers; now the committee will ask twice as many questions.

Kanpur News: डीपीसी ने दिए गोलमोल जवाब, अब कमेटी पूछेगी दोगुने सवाल

Fri, 14 Aug 2026 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
DPC gave evasive answers; now the committee will ask twice as many questions.
कानपुर। स्वास्थ्य विभाग में आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी अनियमितताओं के मामले में जांच समिति की कार्रवाई तेज हो गई है। जांच के तीसरे दिन गुरुवार को विशेष तीन सदस्यीय समिति (डॉ. आरपी मिश्रा, डॉ. कैलाश और डॉ. प्रणव) ने जिला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर (डीपीसी) डॉ. सुधाकर प्रसाद शुक्ला से पूछे गए सवालों का विश्लेषण किया और पाया कि उन्होंने गोलमोल जवाब दिए हैं। बुधवार को लगभग एक घंटे चली पूछताछ में 15 सवालों के जवाब से कमेटी संतुष्ट नहीं है, अब उनसे 30 सवाल पूछने की तैयारी है।
विज्ञापन

अधिकारियों का मानना है कि डीपीसी ने सीधे जवाब देने के बजाय बातें घुमाने का प्रयास किया है। कमेटी उन्हें अपनी बात रखने का आखिरी मौका भी देगी। कमेटी ने शिकायतकर्ता डॉ. महेंद्र से भी मुलाकात कर पूरी शिकायत का ब्योरा दर्ज किया है। फरवरी 2024 के शासनादेश (100 बेड वाले अस्पतालों की शर्त) के विपरीत छोटे अस्पतालों को लाभ पहुंचाने के सवाल पर डॉ. सुधाकर ने लिखित बयान दिया कि आवेदन निरस्त या अनुमोदित करना कमेटी का काम है। उनके इस बयान के बाद आयुष्मान योजना से जुड़े अन्य अधिकारी भी जांच के घेरे में आ गए हैं। इसके अलावा 2023 में भी उन पर सोने की चेन मांगने के आरोप लगे थे। जांच समिति शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज करेगी। सभी दस्तावेजों के विश्लेषण के बाद समिति अगले सप्ताह अपनी अंतिम रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed