फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dowry greedy in laws brutally murdered newlyweds in auraiya

दहेज के दानवों ने नवविवाहिता को बेदर्दी से उतारा मौत के घाट, बहाने से बेटी के पिता को बुलाया घर

Wed, 01 May 2019 07:20 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 01 May 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
Dowry greedy in laws brutally murdered newlyweds in auraiya
मृतका काजल (फाइल फोटो), रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

यूपी के औरैया जिले में दहेज के लिए एक नवविवाहिता के ससुरालीजनों ने गला घोटकर हत्या कर दी। शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को जेठानी के कमरे में लगे पंखे से लटकाने का प्रयास भी किया। मृतका के पिता ने बिधूना कोतवाली में पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 ग्राम मानीकोठी निवासी रविंद्र जाटव, मेरठ में पुलिस विभाग में फॉलोवर हैं। इनके पुत्र हरिओम की शादी 23 फरवरी को फूल सिंह निवासी धन्नी निवादा केझरी थाना रसूलाबाद (कानपुर देहात) की बड़ी बेटी काजल उर्फ रवीना (19) से हुई थी।

विज्ञापन


काजल के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से उसकी बेटी को ससुरालवाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। कुछ दिन पहले काजल को उन्होंने पीटा भी था। इससे काजल अपने मायके आ गई थी। कुछ दिन बाद लोगों के समझाने पर उन्होंने बेटी को फिर वापस ससुराल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिठानी के कमरे में पड़ा था बेटी का शव

मंगलवार की शाम को उनके पास बेटी के बीमार होने की खबर पहुंची तो वह मानीकोठी पहुंचे, जहां जेठानी के कमरे में बेटी का शव पड़ा था। आरोप लगाया कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है और शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए जेठानी के कमरे में लगे पंखे से लटकाने का भी प्रयास किया गया है।

विवाहिता के पिता का कहना है कि 15 दिन पहले भी काजल के पति ने उसके साथ मारपीट की थी। फूल सिंह की सूचना पर सीओ लालता प्रसाद, बिधूना कोतवाली इंस्पेक्टर सुधीर सिंह, एसआई कुदरकोट चौकी अंकित शर्मा आदि ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

बिधूना कोतवाली इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि फूल सिंह ने पति, जेठ किशन, ससुर, सास, जेठानी व ननदोई अमित पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। सभी आरोपी फरार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed