फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dowry case was going on, the young man reached to marry his girlfriend, got thrashed, know the whole matter

Kannauj: दहेज का चल रहा था मुकदमा, प्रेमिका से शादी करने पहुंचा युवक...जमकर हुई धुनाई, जानें पूरा मामला

Thu, 06 Jul 2023 03:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Jul 2023 03:54 PM IST
सार

Kannauj Crime: दहेज उत्पीड़न का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इस बीच युवक प्रेमिका से शादी करने पहुंच गया, जिसकी जानकारी पर पत्नी भी पहुंची। थानाध्यक्ष किशन पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Dowry case was going on, the young man reached to marry his girlfriend, got thrashed, know the whole matter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में पत्नी से दहेज प्रताड़ना का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बीच एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी करने उसके घर पहुंच गया। पत्नी को यब बात पता चली तो वह उसी गांव पहुंच गई, जहां पति आया हुआ था।

विज्ञापन

उसने गांव पहुंचकर हंगामा कर दिया।  गुस्साए ग्रामीणों ने पति की धुनाई कर दी। काफी देर चली पंचायत के बाद मामला रफादफा हो गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बताया कि चार साल पूर्व कानपुर देहात जनपद के झींझक गांव निवासी युवक के साथ बड़ी धूमधाम से परिजनों ने शादी की थी।  कुछ दिनों बाद दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। जिस पर पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के पहले से चल रहा था प्रेम प्रसंग
दो साल से मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शादी से पहले पति का इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को उसका पति अपनी उसी प्रेमिका से शादी करने उसके गांव पहुंच गया। जिसकी जानकारी होने पर महिला भी मौके पर पहुंच गई।

ग्रामीणों ने युवक की कर दी धुनाई
इस बात से नाराज होकर पति गाली-गलौज करने लगा, तो ग्रामीणों ने उसकी धुनाई कर दी। काफी देर चली पंचायत में मामला शांत हुआ। थानाध्यक्ष किशन पाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed