फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Double Decker Bus Overturns Near Araul Cut Of Agra Lucknow Expressway in Kanpur s Bilhaur Many Injured

एक तेज धमाका और मची चीख-पुकार: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के अरौल कट के पास पलटी डबल डेकर बस, 11 यात्री घायल

Fri, 22 Jul 2022 10:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिल्हौर (कानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिल्हौर (कानपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 22 Jul 2022 10:07 PM IST
सार

प्राइवेट डबल डेकर बस आनंद विहार दिल्ली से 60 सवारियों को बैठाकर बिहार जा रही थी। शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के अरौल कट के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर 25 घायलों को बिल्हौर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से 11 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Double Decker Bus Overturns Near Araul Cut Of Agra Lucknow Expressway in Kanpur s Bilhaur Many Injured
हादसे के बाद सड़क पर पड़ी क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से लखनऊ होते हुए बिहार जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट डबल डेकर बस शुक्रवार सुबह बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र में अरौल के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग समेत 25 यात्री घायल हो गए। घायलों को बिल्हौर सीएचसी में भर्ती कराया गया। 11 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वहां से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे साधनों से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन


प्राइवेट डबल डेकर बस आनंद विहार दिल्ली से 60 सवारियों को बैठाकर बिहार जा रही थी। शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के अरौल कट के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर 25 घायलों को बिल्हौर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से 11 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

गंभीर रूप से घायलों में सोमराव की पत्नी मीना देवी, पुत्री विनीता व सुनीता, पुत्र सुनील कुमार निवासी थाना गुमला गांव खोरा पन्ना जिला खोरा झारखंड, शिवमंगल सिंह निवासी किसनी जिला मैनपुरी, गोलू निवासी बसंतपुर जिला सिवान बिहार, प्रमोद कुमार निवासी विशंभरपुर जिला चंपारण, राजन निवासी चिंतामन गंज जिला छपरा, ओशीहर चौधरी निवासी श्यामपुर जिला चंपारण बिहार, सुनील कुमार निवासी मवलपुर जिला चंपारण व शिवशंकर निवासी ढाका जिला हाथरस हैं। इन सभी को हैलट रेफर किया गया है।

इंस्पेक्टर बिल्हौर अरविंद कुमार ने बताया कि अन्य घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य को रवाना किया गया। वहीं, एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। कुछ लोगों ने बस का टायर फट जाने और कुछ लोगों ने चालक के सो जाने की आशंका जताते हुए दुर्घटना का कारण बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed