फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   don't panic, be patient, take precautions,corona will lose

घबराएं नहीं, धैर्य रखें, एहतियात बरतें, हार जाएगा कोरोना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
don't panic, be patient, take precautions,corona will lose
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। कोरोन से संक्रमित हो जाएं तो घबराएं नहीं। धैर्य रखें। एहतियात बरतें और जो डॉक्टर सलाह दें, उस पर अमल करें। निश्चित तौर पर कोरोना हार जाएगा। ये कहना उन पुलिसकर्मियों का जो कोरोना से लड़े और जीते। शहर में अब तक 25 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 12 पुलिसकर्मी ठीक हो चुके हैं। इसमें रिजर्व इंस्पेक्टर-2 और एलआईयू इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। पुलिसकर्मियों ने बताया कि जब जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी तो वह काफी डर गए थे। जब उनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था तो तमाम सवाल थे जो बेचैनी बढ़ा रहे थे। मगर जब इलाज शुरू हुआ और डॉक्टरों से बातचीत हुई। तो सभी सवालों के जवाब मिल गए। आरआई ने बताया कि इलाज से लेकर सभी सुविधाएं बेहतर थीं। आईजी मोहित अग्रवाल, डीआईजी अनंत देव समेत अन्य अफसर फोन पर इन पुलिसकर्मियों से निरंतर बातचीत कर हौसला बढ़ाते रहे। साथ ही जिस चीज की जरूरत हुई उसे उपलब्ध कराया। आरआई ने बताया कि सभी मरीज गरम पानी, काढ़ा अनिवार्य रूप से पी रहे थे। बाकी डॉक्टर ने समय पर दवाईयां दी। जिससे वह स्वस्थ हुए। एक बेटी तो दूसरेपत्नी के लिए रुके रायपुरवा थाने में तैनात सिपाही और उनकी तीन साल की बच्ची भी पॉजिटिव हो गई थी। दोनों एक ही साथ भर्ती कराए गए थे। सिपाही ठीक हो चुका है लेकिन बच्ची का इलाज अभी जारी है। लिहाजा सिपाही डिस्चार्ज होने के बावजूद वहीं पर रुक गया है। वहीं आरआई की पत्नी का भी इलाज चल रहा है। इसलिए आरआई भी अभी अस्पताल में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed