फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Donkey Fair,  Organized on the banks of Mandakini, Salman is sold for two lakhs, Hrithik is sold for 70 thousa

“गधा मेला”: मंदाकिनी के किनारे होता है आयोजन, दो लाख में बिकता है ‘सलमान’, ‘ऋतिक’ की कीमत 70 हजार, पढ़ें कहानी

Mon, 13 Nov 2023 11:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 13 Nov 2023 11:26 AM IST
सार

Chitrakoot News: व्यापारी मोइन ने बताया कि अच्छी नस्ल और बढ़िया कद-काठी वाले खच्चर का नाम सलमान रखा गया है। ज्यादा भार ढोने वाले गधों को ऋतिक और रणबीर का नाम दिया जाता है। फुर्तीले खच्चरों को शाहरुख के नाम से बुलाया जाता है।

विज्ञापन
Donkey Fair,  Organized on the banks of Mandakini, Salman is sold for two lakhs, Hrithik is sold for 70 thousa
‘गधा-मेला’ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट में दिवाली की अगली सुबह एक अलग ही रौनक है। मंदाकिनी नदी के किनारे सलमान, शाहरुख, रणबीर और ऋतिक आए हैं। इनके चारों तरफ दर्शकों की भीड़ लगी है। लोग इन्हें देखने के लिए अलग-अलग राज्यों से आज धर्मनगरी पहुंचे हैं।

विज्ञापन

अब तक आपको सब नॉर्मल सा लग रहा होगा, लेकिन यहां बातें फिल्म स्टार्स की नहीं, बल्कि गधों की हो रही है और ये सभी चित्रकूट के ऐतिहासिक 'गधा मेला' में बिकने के लिए आए हैं। आयोजन समिति के अनुसार, हर साल मंदाकिनी किनारे लगने वाले इस खास मेले में 5 हजार से अधिक गधे इकट्ठा होते हैं।
विज्ञापन

औरंगजेब शासनकाल से चली आ रही परंपरा
चित्रकूट में गधा मेले की परंपरा मुगल काल से चली आ रही है। इस पेंटिंग में औरंगजेब की सेना को दिखाया गया है। बिहार के पशु व्यापारी मो. दिलशाद बीते 15 साल से मेले में जानवरों को बेचते रहे हैं। दिलशाद कहते हैं कि ये गधा मेला 300 साल पुराना है और औरंगजेब के समय से लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान से अच्छी नस्ल के खच्चर और गधे मंगवाए थे
ऐसी मान्यता है कि औरंगजेब के करीबियों के पास जब घोड़ों की कमी होने लगी, तो उसने अफगानिस्तान से बिकने के लिए अच्छी नस्ल के खच्चर और गधे मंगवाए थे। उनकी खरीदी इसी चित्रकूट की बाजार से हुई थी। मुगल बादशाह ने अपनी सेना के बेड़े में भी इन्हें शामिल किया। दिलशाद मेले में सात पशुओं को लेकर आए हैं। इनमें सबसे महंगा गधा सलमान है, जिसकी कीमत 1.5 लाख है।

खास वजह से दिया जाता फिल्म स्टार्स का नाम
मंदाकिनी तट पर हर साल लगने वाले इस मेले में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार के पशु व्यापारी शामिल होते हैं। वहीं, इन जानवरों के खरीदार देशभर से आते हैं। यहां पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि यहां गधों की पहचान फिल्मी कलाकारों के नाम से होती है। मेले में आने वाले व्यापारियों का मानना है कि बॉलीवुड कलाकारों का नाम देने से गधों की बिक्री बढ़ जाती है।

तीन दिन में दो करोड़ के गधे  बिकने की संभावना
व्यापारी मोइन ने बताया कि अच्छी नस्ल और बढ़िया कद-काठी वाले खच्चर का नाम सलमान रखा गया है। ज्यादा भार ढोने वाले गधों को ऋतिक और रणबीर का नाम दिया जाता है। फुर्तीले खच्चरों को शाहरुख के नाम से बुलाया जाता है। इस बार तीन दिन में दो करोड़ के गधे  बिकने की संभावना है।

दो  लाख में बिकता है ‘सलमान’, ‘ऋतिक’ की कीमत 70 हजार रुपए
हम बारी-बारी मेले में गधों की बोलियां लगा रहे लोगों के पास गए। यहां व्यापारियों ने हमें गधों और खच्चरों के अलग-अलग रेट बताएं।

  • सलमान  दो लाख रुपए
  • शाहरुख  90 हजार रुपए
  • ऋतिक   70  हजार रुपए
  • रणबीर    40 हजार रुपए
  • राजकुमार 30 हजार रुपए

एक एकड़ के मैदान में बिकने के लिए आते हैं पांच हजार गधे
मेले में तीन तरह की नस्लों के खच्चर बिकते हैं। चित्रकूट प्रशासन को इस मेले से हर साल लाखों रुपये का राजस्व मिलता है। चित्रकूट में धनतेरस से दूज तक दीपदान उत्सव मनाया जाता है। इस बार इस उत्सव में शामिल होने के लिए पूरे देश तीन लाख श्रृद्धालु चित्रकूट पहुंचे हैं। दीपावली के बाद जमघट के दिन ‘गधा-मेला’ लगता है।

एमपी-यूपी बॉर्डर पर लगता है मेला
मेला आयोजन समिति के सदस्य रमेश कुमार पांडे ने बताया कि हर साल मंदाकिनी किनारे लगने वाले इस खास मेले में पांच हजार गधे इकट्ठा होते हैं। यहां जिनती भीड़ इनके खरीददारों की होती है, उससे दोगुना लोग इन्हें देखने आते हैं। मेले की व्यवस्था का जिम्मा नगर पंचायत उठाती है। मेला एमपी-यूपी बॉर्डर पर लगता है। इसका फायदा दोनों राज्यों को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed