{"_id":"626426f6a832570e0a16e15d","slug":"doing-the-work-of-interlocking-the-contractor-left-the-debris-on-the-road-a-fine-of-25-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नगर आयुक्त ने कोपरगंज रोड में मलबा देख ठेकेदार पर लगाया 25 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नगर आयुक्त ने कोपरगंज रोड में मलबा देख ठेकेदार पर लगाया 25 हजार जुर्माना
Sat, 23 Apr 2022 09:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 23 Apr 2022 09:50 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार सुबह कोपरगंज रोड पर मलबा पड़ा देख कार्य करा रहे ठेकेदार पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया। अफीम कोठी से कोपरगंज मोड़ तक इंटरलॉकिंग का कार्य होता मिला पर ठेकेदार ने मलबा सड़क पर छोड़ दिया था। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को कड़े निर्देश दिए कि कोई भी ठेकेदार सड़क पर मलबा न फेंके।
सड़कों के किनारे मलबा फेंकने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करने और उन्हीं से यूजर चार्ज वसूलते हुए मलबा उठवाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कोकाकोला चौराहा से नरूला गेस्ट हाउस, रामकृष्ण मिशन स्कूल मोड़, जरीब चौकी तक जगह-जगह मलबा देख यूजर चार्ज वसूलने के निर्देश दिए।
बाकरगंज से बाबा कुटी होते हुए किदवई नगर तक फुटपाथ पर जगह-जगह गंदगी मिली। बाबा कुटी कूड़ाघर भरा मिला। तत्काल सफाई के साथ ही कूड़ा घर में कर्मचारी की तैनाती करने के लिए कहा। यशोदा नगर बाईपास से नौबस्ता, बर्रा बाईपास होते हुए प्रिया नर्सिंग होम तक सड़क के किनारे पड़ा कूड़ा, गोबर, मलबा उठाने को अभियान चलेगा।
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण प्लांट में दी चेतावनी
नगर आयुक्त ने पनकी स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में लॉग बुक न मिलने पर चेतावनी दी। विजय नगर चौराहे के पास रफाका नाले पर ब्यू-कटर न लगने पर नाराजगी जताई।