फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dogs bit a person with a disability and a student.

Kanpur News: दिव्यांग और छात्र को कुत्तों ने काटा

Fri, 16 Oct 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Dogs bit a person with a disability and a student.
कानपुर। साउथ में बृहस्पतिवार को आवारा कुत्तों ने दिव्यांग और छात्र को काट लिया। परिजन दोनों घायलों को लेकर कांशीराम अस्पताल आए जहां इलाज किया गया। नौबस्ता के बसंत बिहार निवासी 56 वर्षीय प्रमोद मिश्रा दिव्यांग हैं। वह प्रॉपर्टी डीलिंग भी करते हैं। गुरुवार सुबह घर से स्कूटी से किसी काम से जाने के लिए निकले। तभी 500 मीटर की दूरी पर लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास आवारा कुत्तों ने घेर लिया। कुत्तों ने बाएं पैर में काट लिया। उन्होंने बैसाखी निकालकर कुत्तों को खदेड़ा। वहीं, रायबरेली निवासी 16 वर्षीय मो. कैफ इंटर का छात्र है। बुधवार को वह भाई कामरान की शादी में शामिल होने के लिए बेगमपुरवा आया था। गुरुवार सुबह से बाइक से जा रहा था। इसी दौरान कुत्तों ने हमला कर उसके दाएं पैर में काट लिया। क्षेत्रीय अभिषेक, राजेश, अर्पित आदि का कहना है कि क्षेत्र में कुत्तों का आतंक है।
विज्ञापन

पूर्व में भी कुत्ते कर चुके हमला


- 18 जुलाई 2026: रेलबाजार में ट्रक के नीचे आराम कर रहे चालक शिवकिशोर पर आवारा कुत्ते ने हमला किया।

- तीन अक्तूबर 2026: जाजमऊ के तिवारीपुर में दूध लेने जा रहे विनोद कुमार निषाद पर आवारा कुत्तों ने हमला किया।


- तीन अक्तूबर 2025: सचेंडी में खेत में काम कर रहे बाबू यादव को कुत्ते ने काटकर घायल किया।


- चार अगस्त 2026: चकेरी पटेलनगर में इंटर के छात्र सागर कुमार पर आवारा कुत्तों ने हमला कर घायल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed