Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dog show in Kanpur: Over 200 dogs from 43 breeds participated

कानपुर में डॉग शो: 43 प्रजातियों के 200 से अधिक कुत्तों ने लिया हिस्सा, देसी नस्लों ने भी दिखाई अपनी खासियत

Sat, 14 Nov 2026 11:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 14 Nov 2026 11:20 PM IST
सार

कानपुर के मोतीझील में डॉग शो का आयोजन किया गया। जिसमें 15 लाख की सासा के नखरे देखने को मिले। गाजर खाने वाले कैरेट के ठाठ दिखे।

विज्ञापन
Dog show in Kanpur: Over 200 dogs from 43 breeds participated
कानपुर में डॉग शो का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह लाख रुपये में खरीदा गया बिशोन फ्रिजे प्रजाति का कुत्ता कैरेट गाजर का शौकीन है। वहीं 15 लाख रुपये की पोमेरेनियन नस्ल की सासा के लिए यूरोप से खाना मंगाया जाता है। कुछ इसी तरह के 43 प्रजातियों के 200 से अधिक कुत्तों ने मोतीझील मैदान में शनिवार को आयोजित डॉग शो में लोगों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में शेर जैसी कद-काठी वाले तिब्बती मास्टिफ मिर्जा और महज आठ इंच के चिहुआहुआ बिंगो ने भी लोगों को आकर्षित किया।
विज्ञापन


कानपुर केनल वेलफेयर एसोसिएशन और नगर निगम की ओर से आयोजित इस शो का शुभारंभ महापौर प्रमिला पांडेय ने किया। कुत्तों की खूबसूरती, कद-काठी, चाल और हुनर देखने के लिए यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रानीघाट निवासी प्रज्ज्वल सिंह ने बताया कि उन्होंने एक साल पहले बिशोन फ्रिजे प्रजाति का कुत्ता खरीदा था। भूमध्यसागरीय क्षेत्र के कैनरी द्वीप समूह को इस नस्ल का मूल स्थान माना जाता है। उनका कुत्ता शाकाहारी भोजन पसंद करता है और गाजर उसका पसंदीदा आहार है। इसी वजह से उसका नाम कैरेट रखा गया है।
विज्ञापन


इसी तरह नोएडा निवासी रियल एस्टेट कारोबारी और डॉग लवर आलोक नंदा अपनी यूक्रेनी मूल की रिश्तेदार आल्गा के साथ पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनके पास 45 कुत्ते हैं, जो एक कोठी में रहते हैं। शो में वह 2.5 साल की पोमेरेनियन नस्ल की सासा को लेकर आए थे। पिछले साल इसे 15 लाख रुपये में खरीदा था। इसके खानपान के लिए यूरोप से डॉग फूड मंगवाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Dog show in Kanpur: Over 200 dogs from 43 breeds participated
कानपुर में डॉग शो का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
मिर्जा की शाही चाल, आठ इंच के बिंगो की उछल-कूद
देहरादून के मित्रानंद पंत अपने चिहुआहुआ नस्ल के बिंगो को लेकर पहुंचे थे। करीब पौने दो किलो वजन वाले आठ इंच के बिंगो की उछल-कूद बच्चों को खूब पसंद आई। वहीं तिब्बती मास्टिफ मिर्जा अपनी शेर जैसी कद-काठी के कारण चर्चा में रहा। शिटजू प्रजाति का एक कुत्ता बालों में लेडीज क्लिप लगाकर पहुंचा, जिसके साथ लोगों ने तस्वीरें खिंचवाईं।

सुरक्षा बलों की पसंद है डेजी की नस्ल
लखनऊ के सरोजनी नगर निवासी दरोगा आशीष अवस्थी बेल्जियम मेलिनोइस नस्ल के शिकारी कुत्ते डेजी के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह नस्ल शून्य से 45 डिग्री तक के तापमान में रह सकती है। इसी वजह से इसे सुरक्षा बलों की पहली पसंद माना जाता है। ओसामा बिन लादेन के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान में भी इसी नस्ल का कुत्ता काहिरा शामिल था।

 

Dog show in Kanpur: Over 200 dogs from 43 breeds participated
कानपुर में डॉग शो का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
देसी नस्लों ने भी दर्ज कराई मौजूदगी
शो में तमिलनाडु की राजापालयम, कर्नाटक की तेज दौड़ने वाली शिकारी नस्ल मुधोल हाउंड और उत्तर प्रदेश के रोहिलखंड क्षेत्र की ऐतिहासिक नस्ल रामपुर हाउंड भी शामिल रहीं। इनमें यूपी के अलावा दिल्ली, तमिलनाडु और पंजाब के डॉग लवर्स ने भाग लिया।

इन्हें भी देखने का मिला मौका
शो में लैब्राडोर, गोल्डन रिट्रीवर, जर्मन शेफर्ड, रॉटवाइलर, डोबरमैन, बॉक्सर, ग्रेट डेन, सेंट बर्नार्ड, साइबेरियन हस्की, पग, केन कोर्सो, पूडल, बीगल, डैशहंड, ल्हासा एप्सो और माल्टीज नस्लों के कुत्तों को भी देखने व जानने का मौका मिला। सीवीओ निरंजन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed