{"_id":"6037f3878ebc3e76995e3e30","slug":"documentary-dehat-news-knp6141540103","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के जीवन पर बन रही डाक्यूमेंट्री की शूटिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के जीवन पर बन रही डाक्यूमेंट्री की शूटिंग शुरू
विज्ञापन
कानपुर देहात के परौंख गांव में दूरदर्शन टीम को राष्ट्रपति के बारे में जानकारी देते बड़े भाई रामस?
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर (कानपुर देहात)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख में गुरुवार को दिल्ली दूरदर्शन की टीम ने राष्ट्रपति के बाल्यकाल से जुड़े स्थानों की शूटिंग शुरू की। इसके साथ ही परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की।
बुधवार को राष्ट्रपति पैतृक गांव परौंख में निजी सचिव अमरजीत सिंह व दिल्ली दूरदर्शन के अधिकारी रमन हितकारी की टीम ने गांव पहुंचकर राष्ट्रपति के बड़े भाई रामस्वरूप भारतीय व परिजनों से मुलाकात की थी। बता दें कि दूरदर्शन टीम राष्ट्रपति के जीवन पर डाक्यूमेंट्री बना रही है। गुरुवार को परिजनों एवं ग्रामीणों की सहमति पर दूरदर्शन की टीम ने राष्ट्रपति के पूजास्थल पथरा देवी, रहानिया चौक को वीडियोग्राफी की। इसके बाद ग्रामीणों से वार्ता के बाद टीम ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविद की प्राथमिक स्तर की शिक्षा ग्रहण करने वाले स्कूल, पीपल के पेड़ के नीचे के चबूतरे आदि की शूटिंग की।
टीम खानपुर गांव पहुंची। वहां गांव के विद्यालय में राष्ट्रपति ने कक्षा-6 से 8 तक शिक्षा पाई है। खानपुर का विद्यालय अब मैदान बन गया। विद्यालय कहीं और बना दिया गया। उसकी भी वीडियोग्राफी की गई। दोपहर बाद सीडीओ सौम्या पांडेय भी परौंख गांव पहुंची। उन्होंने राष्ट्रपति के बड़े भाई से बात की। इसके बाद राष्ट्रपति के निजी सचिव व दूरदर्शन की टीम के साथ आंबेडकर पार्क देखा। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक राजकिशोर सिंह, महेश सिंह भदौरिया, गप्पू सिंह, बलवान सिंह, तहसीलदार लाल सिंह यादव, बीडीओ बब्बन राय, एसआई रामऔतार आदि मौजूद रहे।

कानपुर देहात के परौंख गांव में राष्ट्रपति के प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने वाले स्कूल का चित्रण कर?- फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन