फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctors find the grave of grandfather came from Island

परदादा की कब्र ढूंढने को लांघे समंदर

Tue, 07 Apr 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 07 Apr 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
Doctors find the grave of grandfather came from Island
आयरलैंड निवासी एक व्यक्ति अपने परदादा की कब्र ढूंढने के लिए सात समंदर पार कर शहर पहुंचा। उसका कहना था कि वह अपने परदादा की कब्र एक बार देखना चाहता है। उसके परदादा ईस्ट इंडिया कंपनी में सार्जेंट के पद पर तैनात थे। यहीं पर उनका निधन होने पर दफना दिया गया था।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर में यूनिवर्सिटी लिमिरक आयरलैंड में तैनात डॉ. क्लिफ नोलन तहसीलदार अनिल कुमार के पास पहुंचा। उसने कहा कि उसके परदादा पैट्रिक नोलन ईस्ट इंडिया कंपनी में सार्जेंट थे। 29 अप्रैल 1860 को यहीं पर तैनाती के दौरान उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन


वह अपने परदादा की कब्र ढूंढने के लिए आया है। एक बार कब्र देखना चाहता है। अगर तहसील में इसका कोई रिकार्ड हो तो उसे बताया जाए। तहसीलदार ने कहा कि इस तरह का कोई रिकार्ड तहसील में नहीं है। हालांकि तहसीलदार ने एक बाबू को बुलाकर क्लिफ नोलन को गोरा कब्रिस्तान लेकर जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार ने क्लिफ नोलन को बताया कि हो सकता है कि गोरा कब्रिस्तान में ही पैट्रिक नोलन की कब्र मिल जाए।  यदि वहां कब्र नहीं मिली तो भी शायद वहां से उनके बारे में कोई जानकारी मिल जाए। इस पर क्लिफ नोलन गोरा कब्रिस्तान चले गए। हालांकि देरशाम तक डॉ. क्लिफ नोलन के परदादा की कब्र मिलने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed