फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctors do not reach CHC on time

समय से सीएचसी नहीं पहुंचते चिकित्सक

Fri, 18 Jun 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Doctors do not reach CHC on time
संदलपुर। नवागंतुक सीएमओ ने तीन दिन पहले सीएचसी अधीक्षकों के साथ बैठक कर नियमित अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए। इसके बाद भी अस्पतालों में डॉक्टरों व कर्मियों की लापरवाही जारी है। संदलपुर के हवासपुर सीएचसी में गुरुवार को 9:30 बजे डॉ. वैभव कटियार मौजूद मिले। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा समेत सभी डॉक्टर व कर्मी नदारद मिले। चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन

संदलपुर के हवासपुर सीएचसी में सात डॉक्टर तैनात हैं। इसमें अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, डॉ. केदार नाथ, डॉ. वैभव कटियार, डॉ. गौरव पाल, डॉ. गुफरान, डॉ. रिशिका कादरी, डॉ. सिद्धार्थ गोपाल हैं। अस्पताल में तैनात डॉक्टर के देर से आना कोई नई बात नहीं है। अधिकांश दिनों में डॉक्टरों के देर से आने से ओपीडी भी देर से शुरू हो पाती है।
विज्ञापन

इससे मरीजों को परेशान होना पड़ता है। गुरुवार को अस्पताल में डॉ. वैभव कटियार को छोड़कर अधीक्षक सहित अन्य डॉक्टर व कर्मी करीब दस बजे पहुंचे। वहीं फार्मासिस्ट अमित कुमार बाजपेयी बीमारी के कारण काफी दिनों से नहीं हा रहे हैं। इनकी जगह पर अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स मरीजों को दवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई पदों पर तैनात नहीं स्वास्थ्य कर्मी
संदलपुर। सीएचसी हवासपुर में बीसीपीएम, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, आरओ के एक-एक व स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के आठ, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के दस, एएनएम के तीन, वार्ड आया के चार पद करीब छह साल से रिक्त चल रहे हैं। जिससे उनका काम अन्य कर्मियों को करना पड़ता है। सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि कई बार रिक्त पदों को भरे जाने के लिए पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
गंदगी से पटा पड़ा सीएचसी परिसर
संदलपुर। सीएचसी हवासपुर परिसर के साथ आसपास गंदगी फैली हुई है। बड़ी-बड़ी घास खड़े होने से जहरीले कीड़े आने की संभावना बनी रहती है। रात में रुकने वाले डॉक्टर व अन्य कर्मियों को परेशान होना पड़ता है। अस्पताल में एक भी सफाई कर्मी की तैनाती नहीं है। तीन सफाई कर्मियों के तीन साल से पद रिक्त चल रहे हैं।
वाटर कूलर खराब हैंडपंप दे रहा गंदा पानी
संदलपुर। मरीजों व तीमारदारों के लिए सीएचसी परिसर में एक वाटर कूलर व हैंडपंप लगाया गया है। एक साल पहले वाटर कूलर खराब हो गया था। तब से वह ठीक नहीं कराया जा सका। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि परिसर में लगा हैंडपंप भी गंदा पानी देता है। इससे मरीजों व तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को परेशान होना पड़ता है।
वैक्सीनेशन के लिए करना पड़ता इंतजार
संदलपुर। सीएचसी हवासपुर में 18 से 44 साल के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। गुरुवार को लोग सुबह से ही टीकाकरण के लिए अस्पताल पहुंच गए। वहां वैक्सीनेटर के न आने से लोगों को करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा। हालांकि रजिस्ट्रेशन करने वाला स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहा। हथूमा के अंकुर, खाला गांव के संजय कटियार, गोहानी के विकास दीक्षित, राहुल मिस्रा ने बताया कि वह वैक्सीनेशन के लिए सुबह आठ बजे अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन उनका टीकाकरण करीब दस बजे हो सका।
बोले तीमारदार, चिकित्सक करते मनमानी
संदलपुर। गढ़िया सिकंदरा के महेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी रानी देवी एक साल से गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। अक्सर अस्पताल जाना होता है। कभी भी डॉक्टर समय पर नहीं आते हैं। जैतापुर के संतोष कुमार ने बताया कि अस्पताल में तैनात डॉक्टर व कर्मी मनमानी करते हैं। मरीजों को अस्पताल से दवा न देकर प्राइवेट मेडिकल स्टोर के लिए पर्चा लिखते हैं। इससे मरीजों को महंगे दामों पर दवाएं खरीदनी पड़ती है।

मौसम बिगडने के बाद हुई बारिश से डॉक्टर लेट हो गए थे। डॉक्टरों का अस्पताल में नियमित आना होता है। सफाई कर्मी के न आने से गंदगी की समस्या है। टीकाकरण देर से शुरू हुआ, इसकी जानकारी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, अधीक्षक हवासपुर सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed