फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Doctors came forward openly on the harassment of CMO, raised demand for action from administration

Auraiya: सीएमओ की प्रताड़ना पर खुलकर सामने आए चिकित्सक, शासन-प्रशासन से करवाई करने की उठाई मांग

Sat, 24 Feb 2024 01:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 Feb 2024 01:16 PM IST
सार

Auraiya News: पीड़ित चिकित्सक ने बताया कि वह सीएमओ के द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। वायरल वीडियो में पीड़ित चिकित्सक का कहना है वह जिला कुष्ठ रोग कार्यालय में तैनात हैं।

विज्ञापन
Doctors came forward openly on the harassment of CMO, raised demand for action from administration
सीएमओ और डॉक्टर आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सीएमओ की ओर से एक व्यक्ति से रूपये की की गई मांग का वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ की तरफ से अपनी सफाई का एक वीडियो वायरल किया गया है। इसके बाद पीड़ित चिकित्सक की ओर से देर रात एक वीडियो वायरल करके सीएमओ की प्रताड़ना का खुलासा किया।

विज्ञापन

साथ ही, शासन-प्रशासन से सीएमओ के खिलाफ कारवाई की मांग की है। सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा का शुक्रवार को मानदेय के नाम पर रुपये लेने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस पर सीएमओ की ओर से देर रात एक वीडियो वायरल किया गया। इसमें उनकी ओर से अपनी सफाई का एक वीडियो वायरल किया गया।
विज्ञापन

इसमें सीएमओ वायरल किए गए वीडियो के माध्यम से सरकार व उनकी छवि को धूमिल करने की बात कह रहे हैं। वहीं, सीएमओ के इस सफाई के वीडियो को लेकर देर रात रुपये देने वाले चिकित्सक डॉक्टर विशाल अग्निहोत्री ने सीएमओ पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर माह रुपये देने को बाध्य करते हैं सीएमओ
पीड़ित चिकित्सक ने बताया कि वह सीएमओ के द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। वायरल वीडियो में पीड़ित चिकित्सक का कहना है वह जिला कुष्ठ रोग कार्यालय में तैनात है। बताया कि नए सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा के द्वारा उन्हें हर माह रुपये देने को बाध्य किया गया।

रुपये देते रहोगे, तो चलते रहोगे
यदि वह रुपये नहीं देते हैं, तो सीएमओ उन्हें नौकरी नहीं करने देंगे। चिकित्सक ने बताया कि इस पर भयभीत होकर उन्होंने सीएमओ को दो बार रुपये दिए। इसमें दूसरी बार रूपये कम थे। कहा कि सीएमओ की तरफ से ये भी कहा गया कि यदि रुपये देते रहोगे, तो चलते रहोगे।



सीएमओ पर करवाई किए जाने की मांग की
ऐसी स्थिति में वह पूरी तरफ से मानसिक रूप से परेशान है। पीड़ित चिकित्सक का कहना है कि वह थायराइड का मरीज है। यदि उसे नौकरी से हटाया जाता है, तो वह व उसका परिवार सड़क पर आ जाएगा। पीड़ित चिकित्सक ने शासन-प्रशासन से मामले को संज्ञान में लेकर सीएमओ पर करवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed