{"_id":"6017c0338ebc3e2c3b1beddf","slug":"doctor-shot-younger-brother-with-license-revolver","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: डॉक्टर ने छोटे भाई को लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: डॉक्टर ने छोटे भाई को लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली, गंभीर
Mon, 01 Feb 2021 02:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 01 Feb 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
फतेहपुर जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी गौतम नगर मोहल्ले में रविवार रात बड़े भाई ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से छोटे भाई को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से छोटा भाई घायल हो गया। पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर गई, जहां से उसे कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया।
दक्षिणी गौतम नगर निवासी डॉ. आलोक दुबे का वकील छोटे भाई मयंक दुबे (40) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर बड़े भाई ने मयंक के पैर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर चीख पुकार शुरू हो गई।
सूचना पर कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल भेजा। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। हरिहरगंज चौकी इंचार्ज विजय त्रिवेदी ने बताया कि मयंक दुबे की तहरीर पर बड़े भाई आलोक दुबे को गिरफ्तार किया गया है। लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद कर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।