फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctor lodged report on four youth in unnao

डॉक्टर ने चार युवकों पर दर्ज कराई रिपोर्ट, अस्पताल में इलाज के दौरान महिलाओं के वीडियो क्लिप बनाकर करते थे उगाही

Wed, 22 Jul 2020 09:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Jul 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Doctor lodged report on four youth in unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र में संचालित महिला चिकित्सालय की डॉक्टर ने चार लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, वसूली, अभद्र भाषा का प्रयोग करने व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


राजकीय महिला चिकित्सालय ऊंचगांव में तैनात महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. कीर्ति गुप्ता का कहना है कि पिछले कई दिनों से ऊंचगांव चौराहा निवासी पारुल शर्मा, रुकुमपुर निवासी उदित कश्यप, भगवानखेड़ा के अनिल प्रजापति व नानमऊ निवासी दीपक कुशवाहा अस्पताल में महिलाओं के इलाज करने के दौरान फोटो व वीडियो बनाते हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में कर्मचारियों को धमकी देते हैं और प्रतिमाह धन की मांग करते हैं और न देने पर सोशल मीडिया में तरह-तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग कर दुष्प्रचार करते हैं। यह सभी अपने को खबर नवीस बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ हर प्रसाद अहिरवार ने बताया कि महिला चिकित्सा अधिकारी के प्रार्थना पत्र पर चार लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, गाली-गलौज, वसूली करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed