फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Do try for good results: Acharya Prasanna Sagar

अच्छे परिणाम के लिए जरूर करें प्रयास : आचार्य प्रसन्न सागर

Thu, 13 Feb 2025 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Do try for good results: Acharya Prasanna Sagar

विज्ञापन

कानपुर। आज के आदमी को प्रयास से नहीं, परिणाम से मतलब है। विडंबना यह है कि हमारे हाथ प्रयास है न कि परिणाम। यह बातें आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ने बुधवार को आनंदपुरी स्थित जैन मंदिर में धर्म सभा को संबोधित करते हुए कही।

निरालानगर से बुधवार को समाज के लोगों के साथ पदयात्रा करते हुए आनंदपुरी मंदिर पहुंचे। मंदिर में लोगों ने उनकी आगवानी की। उन्होंने कहा कि अच्छे परिणाम के लिए प्रयास जरूर करें और फिर देखें परिणाम कैसे अच्छे नहीं आते। स्वयं से अच्छा कौन हमारा भविष्य जान सकता और बता सकता है, इसलिए स्वयं अपने भविष्य वक्ता बने। अपने मन और सोच का वास्तु सकारात्मक रखे। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. प्रवर्तक श्रमण मुनि सहज सागर ने कहा कि धन और धर्म का जो संतुलन बनाकर चलता है, वह कभी दुखी या परेशान नहीं रहता। आर्यिका पुण्य प्रभा ने भी विचार रखे। नगर गौरव सौम्य मूर्ति मुनि पीयूष सागर महाराज ने गुरुदेव का पूजन किया। सीए अरविंद जैन ने बताया कि आचार्य सकल संघ के साथ 13 फरवरी को जनरलगंज मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान संजीव जैन नेता जी, अनिल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जीवन खुशहाल बनाने के दिए मंत्र


- सुबह उठते ही मोबाइल का नोटिफिकेशन देखना छोड़ दें।
- सुबह एक घंटा किसी महापुरुष की जीवन गाथा पढ़ें।
- हर दिन सोने से पहले आज की समीक्षा और कल की प्रतीक्षा करें।
- रात में सोने के एक घंटे पहले मोबाइल का नेट बंद कर दें।
- रिश्तेदारों से न अधिक उम्मीद और न ही ज्यादा भरोसा करें।
- चाय, नाश्ता व भोजन के समय मोबाइल को दूर रख दें।
- देवालय व शौचालय के समय मोबाइल साथ न रखें।
- रोज का लक्ष्य तय करें कि आज क्या करना है और क्या नहीं।
- जब मन अशांत हो तो 15 मिनट किसी महापुरुष की किताब पढ़ें।
- डाॅक्टर, वकील, ज्योतिष व वास्तु शास्त्रीय के पास जाने से परहेज करे।

- स्वयं अपने डाॅक्टर बने और अपना निर्णय खुद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed