फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Do not laugh and vandalizing

हंसते जाते और गुंडई करते

Sat, 14 May 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 14 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Do not laugh and vandalizing
बाबूपुरवा जोन-3 आफिस पर धरना देते स्थानीय लोगों संग भाजपा नेता व कार्यकर्ता। - फोटो : amarujala
कानपुर साउथ। बाबूपुरवा इलाके में पेयजल और सीवर समस्या से परेशान लोगों ने वही घटनाक्रम दोहराया जिसके लिए हंसपुरम के लोगों को दूसरे दिन माफी मांगनी पड़ी थी। खास बात ये रही कि इस बार भाजपा नेता भी अफसरों को बेइज्जत करने में शामिल हुए। बाबूपुरवा आसपास की महिलाओं और पुरुषों ने शुक्रवार को जल संस्थान जोन-तीन में जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों को धक्के देकर दफ्तर से बाहर निकाला और गेट में ताला जड़ दिया। जल संस्थान और अधिशासी अभियंता के खिलाफ नारेबाजी की। धरने पर बैठ गए। अधिशासी अभियंता एसके पाठक पहुंचे तो महिलाओं ने उन्हें चूड़ियां पहना दीं। अधिशासी अभियंता ने एक सप्ताह में सीवर और पानी की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। इस दौरान करीब तीन घंटे बाद भीड़ वहां से हटी।
विज्ञापन

बाबूपुरवा के टीपी नगर, जाटनपुरवा, बीबी का हाता, ट्रांसपोर्ट नगर मलिन बस्ती, रत्तूपुरवा, ढकनापुरवा समेत कई क्षेत्रों में चोक सीवर लाइन और पेयजल की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। वाॅटर लाइन में लीकेज होने से घरों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। लोग बीमार हो रहे। कई बार लोगों ने जल संस्थान के अफसरों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज इलाकाई लोग सुबह घर से निकले और बाबाकुटी स्थित जल संस्थान जोन-तीन के दफ्तर पहुंच गए। भाजपा नेता विवेकशील शुक्ला और पार्षद गौरव जैन भी समर्थकों के साथ झंडा, बैनर लेकर पहुंच गए। इसके बाद इन नेताओं की अगुवाई में भीड़ नारेबाजी करती हुई जलसंस्थान के दफ्तर पहुंची। अधिशासी अभियंता एसके पाठक को सीट पर न देख भीड़ ने कर्मचारियों को दफ्तर से बाहर निकाल कर चैनल पर ताला डाल दिया और धरने पर  में बैठ गए। जेई मंसूरी से बदसलूकी की। अधिशासी अभियंता दफ्तर पहुंचे तो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। मौके पर चलकर चोक सीवर वाइन और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा। मना करने पर महिलाओं ने चूड़ियां पहना दीं। महिलाओं की इस हरकत पर अधिशासी अभियंता असहज हुए। इस दौरान भाजपाई मस्कुराते रहे। अधिशासी अभियंता के आश्वासन देने पर भाजपाइयों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा नेता अनूप तिवारी, आरती देवी, रामा दीक्षित, करुणा द्विवेदी, अनीस खान, विजय शुक्ला, बृजेंद्र मौर्या, मनीष मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed