आज देशभर में दिवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है। हिंदू मान्यता के अनुसार मां लक्ष्मी का पूजन व उन्हें प्रसन्न करने का ये सबसे उत्तम दिन होता है। आज के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। यहां इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि आज के दिन कोई एेसा कार्य न हो जाए जिससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ें।
जानिए आज के दिन किन कार्यों को करना चाहिए और किन्हें नहीं...
- दिवाली पर तोहफे में किसी को भी भूलकर लेदर की वस्तु भेंट न करें। गिफ्ट में मिठाई को जरूर शामिल करें।
- मंदिर में मूर्तियों को क्रम में रखें। बाएं से दाएं गणेश जी, लक्ष्मी जी, भगवान विष्णु, मां सरस्वती और मां काली की मूर्ति रखें। इसके बाद ही श्रीराम और मां सीता की मूर्ति रखें।
- मान्यता है कि मां लक्ष्मी शोर से घृणा करती हैं, इसलिए मां लक्ष्मी की आरती तेज आवाज में न गाएं और तालियां भी न बजाएं।
- आज के दिन घर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें, क्योंकि मां लक्ष्मी उसी घर में वास करती हैं जहां साफ-सफाई व शांति होती है।
- भगवान विष्णु के बिना मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए आज के दिन दोनों की पूजा अवश्य करें।
- आज के दिन पूजा घर में साफ-सफाई रखें। ध्यान रहे कि पूजा घर में कोई भी सामान बिखरा हुआ न पड़ा हो।
- पूजा घर में रात भर घी का एक दिया जलाए रखें। ध्यान रखें कि दिया बुझने न पाए।
- दिवाली पर मोमबत्ती के बजाए दीयों का ही इस्तेमाल करें।