फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Do not bring a flag taller than 10 feet in the procession

Kanpur News: जुलूस में 10 फीट से लंबा झंडा न लाएं

Mon, 29 Sep 2025 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Do not bring a flag taller than 10 feet in the procession
कानपुर। ग्यारहवीं शरीफ चार अक्तूबर दिन शनिवार को है। इस दिन सूफी संत शेख अब्दुल कादिर जिलानी बड़े पीर दस्तगीर रजी. की याद में अंजुमन के बैनर तले जुलूस ए गौसिया निकाला जाएगा। इसे लेकर अंजुमन फिदायाने मुस्तफा के तत्वावधान में रविवार को फेथफुलगंज स्थित मस्जिद में बैठक की गई। बताया गया कि जुलूस में 10 फीट से लंबा झंडा लेकर न आएं। झंडे में स्टील या लोहे का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे शहरकाजी मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही ने कहा कि जुलूस में म्यूजिक वाली नात डीजे आदि का इस्तेमाल न करें। बल्कि खुद से नात शरीफ, मन्क़बत पढ़ें और अपने बच्चों से पढ़वाएं। खाना फेंक कर न दें। किसी तरह के राजनीतिक नारे बैनर पोस्टर का इस्तेमाल न करें बल्कि सलातो सलाम दरूद शरीफ पढ़ते हुए चलें। साफ कपड़े, टोपी व खुशबू लगाएं।
विज्ञापन

यहां जनरल सेक्रेटरी मो. इमरान अंसारी अजहरी, नायब काजी कारी सगीर आलम हबीबी, जनरल सेक्रेटरी इमरान अंसारी, महबूब आलम खान, अखलाक अहमद चिश्ती, अयाज अहमद चिश्ती, हाफिज सैयद फैज उर रहमान, नफीस अहमद बरकाती, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद तारिक रजा, मोहम्मद नासिर, महफूज आलम, एजाज, नादिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed