फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DM said Ban overloaded vehicles, ambulances should be stationed at black spots

Kanpur: डीएम बोले- ओवरलोड वाहनों पर लगाएं रोक, ब्लैक स्पॉट पर खड़ी रहे एंबुलेंस

Tue, 05 Aug 2025 09:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Aug 2025 09:10 PM IST
सार

नौबस्ता से घाटमपुर-सजेती तक कुल आठ ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए। डीएम ने हाईवे किनारे से शराब बिक्री के बोर्ड हटवाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
DM said Ban overloaded vehicles, ambulances should be stationed at black spots
बैठक करते डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईवे पर हो रहे सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए डीएम ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। डीएम ने ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाने को कहा है। संबंधित जिलों के अधिकारियों से संपर्क कर हमीरपुर, महोबा व बांदा जिलों से आने वाले ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई करने के निर्देश खनन अधिकारी को दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अगस्त माह में पूरे जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान चलेगा।

विज्ञापन


नौबस्ता से घाटमपुर-सजेती तक कुल आठ स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। एनएचएआई व स्वास्थ्य विभाग को नौबस्ता-सजेती के बीच दुर्घटना संभावित स्थलों पर एंबुलेंस खड़ा रखने को कहा है। डीएम ने हाईवे किनारे पेड़ों की छटाई के निर्देश जिला वन अधिकारी को दिए।
विज्ञापन

 

DM said Ban overloaded vehicles, ambulances should be stationed at black spots
बैठक करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
बैठक में डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार, डीएफओ दिव्या, एडीएम सिटी डॉ राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी को सागर-हमीरपुर हाईवे किनारे शराब बिक्री के सभी बोर्ड एक सप्ताह में हटवाने और एनएचएआई के परियोजना निदेशक को अवैध कटों को बंद कराने के निर्देश दिए। सागर हाईवे पर स्थित घनी आबादी वाले गांवों में वाई-जंक्शन निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed