{"_id":"60bfcb158ebc3e8c0c38fd41","slug":"dm-inspection-akbarpur-news-knp63302677","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम बोले मेरी भैंस चारा नहीं खा रही, जवाब मिला प्राइवेट में दिखा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम बोले मेरी भैंस चारा नहीं खा रही, जवाब मिला प्राइवेट में दिखा दो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात/रूरा। सरकारी सेवाओं की हकीकत जांचने निकले डीएम जेपी सिंह को तिगाई पशु सेवा केंद्र पर ताला बंद मिला। पशुधन प्रसार अधिकारी भी नहीं था। डीएम ने फोन पर किसान बनकर कहा कि पशुसेवा केेंद्र पर हूं, मेरी भैंस चारा नहीं खा रही है। इसपर पशुधन प्रसार अधिकारी ने जवाब दिया कि प्राइवेट में दिखवा लो। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।
तिगाई में रूरा रोड पर पशु सेवा केंद्र व कृत्रिम गर्भाधान केंद्र है। दुधारू मवेशियों के इलाज के लिए यह केंद्र स्थापित किया गया था। डीएम मंगलवार दोपहर को यहां पहुंचे तो परिसर बेहद गंदा मिला। पशुधन प्रसार अधिकारी के कक्ष में ताला लटक रहा था। दूसरा कमरा खुला था, लेकिन कोई नहीं मिला। डीएम के निरीक्षण की बात पता चलते ही कई ग्रामीण आ गए। उन्होंने डीएम को बताया कि अक्सर केंद्र बंद रहता है। इसकी वजह से मवेशियों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। आरोप लगाया कि रूरा में मेडिकल स्टोर का संचालन करने के साथ पशुधन प्रसार अधिकारी प्राइवेट प्रैक्टिस भी करता है। डीएम ने किसान बनकर पशुधन प्रसार अधिकारी आरएस पाल को फोन किया। पहले तो उसने लापरवाही से जवाब दिया। बाद में किसी अधिकारी की चेकिंग जानकार बताया कि छुट्टी लेकर इटावा आया हूं। डीएम ने बताया कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से पशुधन प्रसार अधिकारी की कार्यशैली के बारे में जांच रिपोर्ट तलब की गई है। मनमानी व पदेन दायित्वों में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।