फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DM CMO Dispute Investigation of viral audio begins decision in today or tomorrow a big decision can be taken

DM-CMO Dispute: वायरल ऑडियो की जांच शुरू…आज-कल में फैसला, मामले पर राजनीतिक हलके में भी गहमागहमी

Thu, 19 Jun 2025 10:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 Jun 2025 10:38 AM IST
सार

Kanpur News: मंगलवार की देर रात मेडिकल क्षेत्र में काम करने वाली कुछ कंपनियों ने भी सीएमओ पर आरोप लगा दिए। इसे लेकर सीएमओ बुधवार को प्रेसवार्ता के जरिए कुछ खुलासा करने वाले थे, लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं होने से वह दूसरे दिन भी कार्यालय नहीं आ सके।

विज्ञापन
DM CMO Dispute Investigation of viral audio begins decision in today or tomorrow a big decision can be taken
जितेंद्र प्रताप सिंह और डॉ. सीएमओ हरिदत्त नेमी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में डीएम-सीएमओ विवाद के मामले में चल रही रस्साकसी के बीच अब वायरल ऑडियो की जांच भी शुरू हो गई है। इसमें डीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाली आवाज कथित रूप से सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी की बताई जा रही है। दरअसल सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों के कूद पड़ने की वजह यह मामला काफी गंभीर हो गया और इसकी शासन स्तर से भी जांच शुरू हो गई है। पता चला है कि अगले एक-दो दिन में शासन की ओर से इसमें बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन

पांच दिन पहले सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई ऑडियो वायरल हुए, जिसमें एक व्यक्ति को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह पर तरह-तरह के आरोप लगाते हुए टिप्पणी की जा रही है। बताया गया कि इस ऑडियो में कथित रूप से आवाज महानगर के सीएमओ की है। यहीं से बात बढ़ गई। इससे पहले जिलाधिकारी ने अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान कई खामियां पकड़ी थीं, जिसे लेकर सीएमओ को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं आ सके कार्यालय
जिलाधिकारी की ओर से प्रमुख सचिव को भेजे पत्र में यह बताया गया कि उनके ओर से दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इस बीच मंगलवार की देर रात मेडिकल क्षेत्र में काम करने वाली कुछ कंपनियों ने भी सीएमओ पर आरोप लगा दिए। इसे लेकर सीएमओ बुधवार को प्रेसवार्ता के जरिए कुछ खुलासा करने वाले थे, लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं होने से वह दूसरे दिन भी कार्यालय नहीं आ सके।

विज्ञापन

राजनीति हलके में भी काफी गहमागहमी
इस बीच यह भी पता चला है कि डीएम की ओर से प्रमुख सचिव चिकित्सा को सीएमओ को हटाने का जो पत्र भेजा गया था, उस पर जांच के साथ ही ऑडियो की भी जांच की जा रही है। देखा जा रहा है कि इसमें आवाज किसकी है। इधर जनप्रतिनिधियों की ओर से पत्र लिखने की वजह से राजनीति हलके में भी इसे लेकर काफी गहमागहमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed