{"_id":"60cba5048ebc3e32371e6a9f","slug":"dm-angry-over-slow-pace-of-vaccination-akbarpur-news-knp6348318111","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन की धीमी गति पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन की धीमी गति पर डीएम नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। लाख प्रयास के बाद भी जिले में वैक्सीनेशन की रफ्तार नहीं बढ़ पा रही है। गुरुवार को बैठक के दौरान वैक्सीनेशन की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अफसरों को चेतावनी दी है।
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान कोविड के नोडल अफसर डॉ. एमके जतारया ने बताया कि जिले में कैंप लगाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। मेडिकल स्पेशल टीम की ओर से दो सौ लक्ष्य के सापेक्ष 155, दसों ब्लॉकों के सीएचसी, पीएचसी में 1000 लक्ष्य के सापेक्ष औसतन 716 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।
अधिकारी ने बताया कि बीडीओ की ओर से भी वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। इसमें झींझक ब्लॉक की सबसे खराब स्थिति है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए डीडीओ गोरखनाथ भट्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कराए जाने के निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा से स्टीट वैंडरों के वैक्सीनेशन में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में महज दो दिन शिविर लगने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पंजीकृत वाहनों के चालक, परिचालकों का वैक्सीनेशन जरूर कराया जाए। बैठक के दौरान डीएम ने विभाग वार टीकाकरण की स्थिति जानी और ज्यादा से ज्यादा कर्मियों का वैक्सीनेशन कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट साक्षी, डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन आदि मौजूद रहे।