{"_id":"61b4fdba85c4a11cee451496","slug":"diversion-trial-in-kanpur-traffic-system-failing-on-the-first-day-itself","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में डायवर्जन का ट्रायल: पहले दिन ही फेल रही ट्रैफिक व्यवस्था, जाम से जूझी जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में डायवर्जन का ट्रायल: पहले दिन ही फेल रही ट्रैफिक व्यवस्था, जाम से जूझी जनता
Sun, 12 Dec 2021 01:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:19 AM IST
सार
दो दिवसीय ट्रायल के दौरान नरोना चौराहे से फूलबाग की ओर जाने वाले रूट को पूरी तरह से ब्लॉक किया गया है। बड़े चौराहे से फूलबाग की ओर जाने वाले वाहनों को झाड़ी बाबा पड़ाव वाया चार्ल्स चौराहा होते हुए पनचक्की चौराहे से नरोना चौराहे की ओर भेजा जा रहा।
विज्ञापन
फूल बाग चौराहा से नरोना चौराहा तक रूट डायवर्जन ट्रायल के चलते लगा भीषण जाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के नरोना चौराहे के पास भूमिगत मेट्रो स्टेशन के निर्माण से पहले किए जाने वाले डायवर्जन को लेकर शनिवार को ट्रायल किया गया। आधी-अधूरी तैयारियों के बीच किए गए ट्रायल ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। वीकेंड (शनिवार) के कारण सड़क पर उतरे 60-70 प्रतिशत वाहनों को भी संभाल पाने में ट्रैफिक विभाग नाकाम रहा।
सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक डायवर्जन के दौरान वाहन रेंगते रहे। ट्रैफिक डायवर्जन रविवार शाम सात बजे तक लागू है। दो दिवसीय ट्रायल के दौरान नरोना चौराहे से फूलबाग की ओर जाने वाले रूट को पूरी तरह से ब्लॉक किया गया है। बड़े चौराहे से फूलबाग की ओर जाने वाले वाहनों को झाड़ी बाबा पड़ाव वाया चार्ल्स चौराहा होते हुए पनचक्की चौराहे से नरोना चौराहे की ओर भेजा जा रहा।
वहीं, एक्सप्रेस रोड या मुरे कंपनी पुल की ओर से फूलबाग की ओर जाने वाले यातायात को नरोना चौराहे से पनचक्की चौराहे से वाया एलआईसी बिल्डिंग होते हुए फूलबाग की ओर भेजा जा रहा। जयपुरिया रेलवे क्रासिंग की ओर से भी यातायात पनचक्की चौराहे से ही डायवर्ट किया गया। डायवर्जन के दौरान सबसे ज्यादा समस्या पनचक्की चौराहे पर रही। चौतरफा वाहन फंसे रहे। यहां लगे जाम का असर फूलबाग से लेकर, एक्सप्रेस रोड, मुरे कंपनी पुल से लेकर कैंट शुक्लागंज तक देखने को मिला।

लोगों ने शॉर्ट कट से जाने का प्रयास किया तो समस्या और विकट हो गई। माल रोड, नरोना चौराहे पर भी भीषण जाम रहा। एडीसीपी ट्रैफिक राहुल मिठास ने बताया कि डायवर्जन के दौरान आने वाली समस्याओं को दूर कर अगले महीने से डायवर्जन स्थायी किया जाएगा। लोगों से ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप पर सुझाव या शिकायत संबंधी फीडबैक मांगा गया है। समस्याएं दूर करने के लिए बुधवार और गुरुवार को भी ट्रायल किया जा सकता है।
मुरे कंपनी पुल के नीचे से भी जा सकेंगे वाहन सवार
शनिवार को जाम की समस्या को देखते हुए रविवार को पुलिस ने मुरे कंपनी पुल के नीचे से भी आवागमन करने की छूट देने की बात कही है। घंटाघर की ओर जाने वाले वाहन नरोना चौराहा वाया मुरे कंपनी पुल के रास्ते घंटाघर पहुंच सकेंगे।
संकेतक न होने से भ्रमित रहे लोग
पुलिस प्रशासन की आधी-अधूरी तैयारियां जाम का मुख्य कारण बनीं। शनिवार को डायवर्जन रूट पर ट्रैफिक पुलिस और मेट्रो मार्शलों को तो तैनात किया गया था लेकिन कहीं संकेतक न लगे होने के कारण बार-बार लोग गलत रूट पर पहुंचते रहे। वाहनों को बैक करने से भी जाम लगा। सबसे ज्यादा फूलबाग से नरौना चौराहे के भी लोग भ्रमित नजर आए। वहीं जाम में फंसे लोगों के बीच दुकानदारी बढ़ाने के लिए अस्थायी दुकानदारों का जमावड़ा लग गया। एडीसीपी ने सभी हटवाया।