फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Diversion on Ramadevi flyover caused jam at the intersection

Kanpur News: रामादेवी फ्लाईओवर पर डायवर्जन से चौराहे पर लगा जाम

Sun, 29 Jun 2025 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Diversion on Ramadevi flyover caused jam at the intersection
रामादेवी में लगा जाम। - फोटो : संवाद
कानपुर। हमीरपुर में यमुना पुल पर मरम्मत के कारण शनिवार सुबह रामादेवी फ्लाईओवर पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया। डायवर्जन से बडे़ वाहन रैम्प से उतरकर रामादेवी चौराहे से जा रहे थे। इस वजह से चौराहे पर पूरा दिन चौतरफा जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस कर्मी जाम खुलवाते रहे।
विज्ञापन


हमीरपुर में यमुना पुल की मरम्मत के चलते एक बार फिर से शनिवार को रामादेवी फ्लाईओवर पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया। इस दौरान डायवर्जन प्वाइंट पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। साथ ही बैरीकेडिंग भी लगाई गई। लखनऊ से नौबस्ता की ओर जाने वाले वाहनों को रामादेवी फ्लाईओवर पर सफीपुर के पास बने रैम्प के पास रोका जा रहा था। सिर्फ हल्के वाहनों को जाने दिया जा रहा था, जबकि भारी वाहन रामादेवी फ्लाईओवर से रैम्प नीचे उतरकर महाराजपुर, फतेहपुर की ओर से भेजा जा रहा था। वहीं, डायवर्जन के चलते फ्लाईओवर पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही। रामादेवी चौराहे पर दिनभर जाम लगा रहा। वाहन सवारों को निकलने में समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं, यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाते रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed