{"_id":"6531fc7e17aa6476f50ae653","slug":"district-president-of-amin-sangh-arrested-for-taking-bribe-in-auraiya-anti-corruption-team-caught-him-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: अमीन संघ के जिलाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार के साथ पकड़ा, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: अमीन संघ के जिलाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार के साथ पकड़ा, जानें पूरा मामला
Fri, 20 Oct 2023 09:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 20 Oct 2023 09:35 AM IST
सार
Auraiya Crime: कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि संग्रह अमीन अनूप बाजपेई को एंटी करप्शन की टीम ले गई है। इससे ज्यादा उन्हें और कोई जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
अमीन संघ के जिलाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दुर्गा मंदिर के पीछे निवासी एक घर पर एंटी करप्शन टीम ने छापा मारकर वहा अमीन संघ के जिलाध्यक्ष को रिश्वत लेने के मामले गिरफ्तार किया है। अमीन संघ के पदाधिकारी पर एक शिक्षक से बिजली की आरसी को लेकर रुपये लिए जाने की चर्चा रही।
विज्ञापन
बिधूना में दुर्गा मंदिर के पीछे रहने वाले अमीन संघ के जिलाध्यक्ष अनूप बाजपेई के घर शाम 9:30 बजे एक शिक्षक पहुंचा। यहां शिक्षक ने अमीन को फाइल व रुपये दिए। तभी वहां पहुंची एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों ने छापा मारकर रुपये व फाइल को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
साथ ही संग्रह अमीन को भी पकड़ कर साथ ले गई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि संग्रह अमीन अनूप बाजपेई को एंटी करप्शन की टीम ले गई है। इससे ज्यादा उन्हें और कोई जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन