{"_id":"5f0368dc3913aa694109f2ea","slug":"district-panchayat-members-house-raid-stf-in-kanpur-dehat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर हत्याकांड: विकास दुबे के करीबी जिला पंचायत सदस्य के घर पर पुलिस की दबिश, परिवार के साथ हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर हत्याकांड: विकास दुबे के करीबी जिला पंचायत सदस्य के घर पर पुलिस की दबिश, परिवार के साथ हुआ फरार
Mon, 06 Jul 2020 11:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
रूरा देहात में विकास दुबे के करीबी कहे जाने वाले एक जिला पंचायत सदस्य के रूरा कस्बा स्थित घर में रविवार शाम एसटीएफ ने दबिश दी। इनकी पत्नी अकबरपुर ब्लाक की एक ग्राम पंचायत से प्रधान हैं। वह परिवार समेत रूरा स्थित मकान में रहते हैं।
टीम के पहुंचने पर इनके घर में ताला बंद मिला। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कई दिन से परिवार समेत बाहर हैं। टीम ने इनके दो भाइयों से आधे घंटे तक बंद कमरे में पूछताछ की। वहीं कस्बा में ही इनकी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से दो मजदूरों को हिरासत में लिए जाने की चर्चा है। हालाकि इंस्पेक्टर विद्यासागर सिंह ने किसी को हिरासत में लिए जाने की बात से इंकार किया है।