फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dispute with mother in law over cooking woman ate poison along with two daughters all admitted in hospital

Kanpur: सास से खाना बनाने पर विवाद, महिला ने दो बच्चियों के साथ खाया जहर…तीनों अस्पताल में भर्ती

Sun, 26 Jan 2025 10:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Jan 2025 10:07 AM IST
सार

Kanpur News: चकेरी के विनोबा नगर में सास से खाना बनाने के विवाद पर महिला ने दो बच्चियों के साथ जहर खा लिया। परिजनों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Dispute with mother in law over cooking woman ate poison along with two daughters all admitted in hospital
जहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के विनोबा नगर में सास और पति से खाना बनाने के विवाद के बाद महिला ने शनिवार को दो मासूम बेटियों के साथ जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर मां-बेटियों को परिजनों ने कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। वहां से तीनों को हैलट रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

विनोबा नगर निवासी पेंटर संदीप के परिवार में पत्नी प्रीति और दो बच्चियां नंदिनी (5) और मोहिनी (3) हैं। संदीप ने बताया कि शनिवार सुबह उसका पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद वह काम पर चला गया। शाम को प्रीति ने कमरे में जाकर बच्चियों के साथ जहर खा लिया।

विज्ञापन

परिजनों ने सीएमओ से की शिकायत
हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तीनों को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि रेफर करने के बाद एंबुलेंस को फोन किया ,तो चालक ने एक घंटे में आने के लिए कहा। इस पर परिजनों ने सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी से शिकायत की।

खाना बनाने को लेकर घर में हुई थी कलह
उन्होंने मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर एंबुलेस से मां-बेटियों को हैलट भिजवाया। सास रूपा ने बताया कि प्रीति खाना बनाने को लेकर विवाद करती थी। शनिवार सुबह भी घरेलू कामकाज और खाना बनाने को लेकर घर में कलह हुई थी। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। संदीप ने घर से जाते समय पत्नी को पैसे भी दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed