फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dispute in kanpur, many people injured

कानपुर: हिस्ट्रीशीटर रामदास के गुर्गों का बवाल, कई घायल, सिर पर कुल्हाड़ी मारकर एक को किया मरणासन्न

Wed, 31 Mar 2021 02:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 31 Mar 2021 02:08 PM IST
सार

- गंगा कटरी के देवनीपुरवा की घटना, पुलिस ने मामूली धाराओं में की कार्रवाई

विज्ञापन
dispute in kanpur, many people injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में गंगा कटरी के देवनीपुरवा में चुनावी रंजिश में सोमवार शाम को हिस्ट्रीशीटर रामदास के गुर्गों ने दंपति समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी। कुल्हाड़ी से हमले में एक शख्स के सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं एक का हाथ टूट गया। गंभीर घायल का उर्सला में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इसके पहले इन गुर्गों ने दोपहर में भी एक अन्य पक्ष से मारपीट की थी। इसमें दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। लुधवाखेड़ा से रवि की मां ग्राम प्रधान हैं। इस बार भी चुनाव लड़ रही हैं। यहीं से रामदास का कारखास जितेंद्र भी चुनाव लड़ रहा है।
विज्ञापन


होली के दिन दोपहर तकरीबन साढ़े बारह बजे देवनीपुरवा में रवि के समर्थक अरविंद, राम स्वरूप, सुरेश, सतीश, राजेश, वीरेंद्र का जितेंद्र, अंकित, दीनानाथ व अन्य साथियों के साथ झगड़ा हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक चुनावी रंजिश में विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में रवि व उसके समर्थकों पर बलवा, मारपीट, समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया, जबकि दूसरे पक्ष पर केवल मारपीट, गालीगलौज और धमकी देने की धारा में मुकदमा लिखा। इसके कुछ ही घंटे बाद शाम करीब पांच बजे रवि के रिश्तेदार (दूर के चाचा) राजेंद्र, किशोर, उसकी पत्नी व बेटे विशाल पर आरोपियों ने हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से राजेंद्र मरणासन्न हो गया।

सिर पर कुल्हाड़ी से वार, पुलिस को नहीं दिखे
राजेंद्र के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए। किशोर का हाथ टूट गया है। इसके बाद भी पुलिस ने मामूली धारा में एनसीआर दर्ज की। आरोप है कि चौकी इंचार्ज आरोपी पक्ष को संरक्षण दे रहे हैं। एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।

चौकी इंचार्ज की लापरवाही पर उसे फटकारा गया था। जरूरत पड़ी तो उसके  खिलाफ रिपोर्ट भेजी जाएगी। उधर रवि का कहना है कि जिस मामले में उसे आरोपी बनाया गया है, उस वक्त वह घर में था। सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं। सीओ का कहना है कि अगर नामजद के खिलाफ साक्ष्य नहीं हैं, तो नाम बाहर किया जाएगा।

80 लोग पाबंद
पंचायत चुनाव को लेकर गंगा कटरी बेहद संवेदनशील है। सीओ ने बताया कि चुनाव को देखते हुए यहां के 80 लोगों को पाबंद किया गया है। कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed